IMG 20240402 WA0008 Scaled

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । अल्ट्राटेक सीमेंट भोपाल डिपो में अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशन की श्रृंखला में एक नया नाम चंद्रवंशी ट्रेडर्स आष्टा का विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

1000945396 1024x576

चंद्रवंशी ट्रेडर्स कन्नौद रोड आष्टा पर अब मकान निर्माण से संबंधित सभी जरूर की चीजों जैसे मकान के लिए ऋण, सीमेंट सरिया सेनेटरी पाइप प्लंबिंग पाइप इलेक्ट्रिकल सामान एवं रंग रोगन हेतु पेंट की व्यवस्था अब आष्टा में चंद्रवंशी ट्रेडर्स कन्नौद रोड द्वारा आपूर्ति करके की जावेगी। आज ही के दिन भारत के उत्तरी जोन के सभी प्रदेशों में अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशन के 75 आउटलेट की शुरुआत कंपनी ने एक ही दिन और एक ही समय में वर्चुअल की ।

IMG 20230521 WA0017 1 1024x925

जिसमें चंद्रवंशी ट्रेडर्स एकमात्र ऐसे विक्रेता है जिन्हें आउटलेट शुरू करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उक्त कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के अलावा राजेंद्र सिंह दरबार एवं उनके अन्य साथियों सहित कंपनी के डिपो हेड श्री उजेर मसूद, आलोक शुक्ला, नितिन जोशी, मोहित खुबान के अलावा आष्टा के श्री आरके जैन सहित सभी सिविल इंजीनियर एवं श्री संजय अग्रवाल, मनीष सुराणा, सूरज सिंह पटेल सहित अन्य व्यापारी एवं अल्ट्राटेक सीमेंट परिवार के कई शिल्पकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे एवं इन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट यूबीएस के डीलर श्री विकास वर्मा को हार्दिक बधाई दी ।

IMG 20240117 WA0063 1 1024x525
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email