Reporter Sanjay Verma आष्टा।कार्यक्रम माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा स्वाति मिश्रा मैडम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित किया गया l इसके पश्चात प्राचार्य सी एल पेठारी द्वारा अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं विद्यालय की संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया गया l कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी महोदय द्वारा छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर गंभीरता पूर्वक अभी से ही अध्ययन करने, आंतरिक अनुशासन बनाए रखने, मन पर नियंत्रण रखने, व्यवहार में सदाचार अपनाने एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा नव प्रवेशित छात्रों को पुष्प माला पहनाकर पाठ्यपुस्तके वितरित की गई l इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l Please follow and like us: Post Views: 251 Post navigation मोदी परिवार देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र का होली मिलन समारोह प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बड़े इसको लेकर बूथ स्तर पर योजना बनाएं-श्री अजय जामवाल