रिपोर्टर केवल राम मालवीय देवास: सर्व रजक समाज देवास के तत्वाधान में देवास रजक समाज द्वारा राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे महाराज का भंडारा व विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन जेजुरी मैरिज गार्डन देवास में रजक समाज जनों की उपस्थिति में किया गया। रविवार 3 मार्च 2024 को कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम संत श्री गाडगे बाबा के चित्र के समक्ष पूजन आरती व माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विवाह योग युवक युवती का परिचय मंच पर बुलाकर सभी समाज जनों की उपस्थिति में कराया गया। देवास रजक समाज अध्यक्ष अनिल कुरावरे ने बताया कि आधुनिक युग में जहां समाज जनों का शैक्षणिक क्षेत्र में स्तर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे विवाह परिणय हेतु एक योग्य जीवनसाथी की इच्छा सभी युवक युक्ति की होती है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए देवास में भव्य स्तर पर यह आयोजन किया गया इस आयोजन में गुजरात,राजस्थान, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश से युवक युवती सम्मिलित हुए साथ ही मध्य प्रदेश के शहरों और गांवों से भी विवाह योग्य युवक युवती अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। समिति के सचिव संदीप जाकोनिया द्वारा जानकारी दी गई के रजक समाज देवास द्वारा जितने भी कार्यक्रम किए जाते हैं वह सभी ऐतिहासिक रूप से सफल होते हैं कार्यक्रम की सफलता टीम भावना से किए गए समाज जनों के प्रयास से कार्यक्रम सफल हुआ। रजक समाज देवास के अथक प्रयास से शहर का मान सम्मान व नाम पूरे भारत में प्रसिद्ध है, इस कार्यक्रम में कुल 151 युवक युवतियों ने प्रविष्टि फॉर्म भरकर मंच से अपना परिचय दिया कुछ रिश्ते आयोजन स्थल पर ही तय भी हुए, प्रथम बार हमारे द्वारा लाइव परिचय भी रखा गया यदि कोई विवाह योग प्रत्याशी मंच पर नहीं आ सका तो उसका परिचय एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारित किया गया। समिति के उपाध्यक्ष मोहन खाटवा,मनीष सवालाखिया के अनुसार देवास सर्व रजक समाज की पूरी टीम ने विगत तीन महीने से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतत कार्य किया तभी इस प्रकार का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ समिति के संरक्षक रमेश सवालाखिया,जीवन सतबिंजवा ,ओमप्रकाश खत्री, रामेश्वर जलोदिया,भोजराज मालवीय ,योगेंद्र लश्करी,शैलेंद्र कुरावरे, रवि बागडे, विकास कोदिया,शिवा तिलचोपे, राजेश खाटवा, सचिन बिंजवा,योगेंद्र लश्करी,अजय बरेठा,अरविंद बरेठा,दीपक सुल्तानिया,सुनील बरेठा,प्रवीण खाटवा,सुनील देवगन,राधेश्याम नेरनिया,चांदमल खाटवा द्वारा रजक कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन के अध्यक्ष महेश ढालिया व वरिष्ठ मालवीय पंचायत इंदौर रजक युवा कल्याण संघ इंदौर, रजक संसार संपादक मंडल इंदौर, श्री चौरासी पंचायत समिति उज्जैन, रजक समाज धार, रजक समाज समिति ओंकारेश्वर, रजक समाज उज्जैन, रजक समाज बड़ी खरसोद कला, रजक समाज सीहोर, रजक समाज भोपाल, सकल पंच समिति के पदाधिकारियों एवं रजक समाज की प्रदेश व देश में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं से पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया। भोजन स्टॉल सहित समिति के सभी काउंटर पर आरती खाटवा, मोनिका चौहान ,इंदु बारिया, सोनू कुरावरे ,सीमा सवालाखिया,संध्या कोदिया,मयूरी जाखुनिया,श्रद्धा चौहान,सरिता कुरावरे ,बिंदु धारीवाल,वर्षा सवालाखिया, ज्योति बोर्डिया,कल्पना करवारिया,सोनू चौहान,दीपा, किरण सवालाखिया,पम्मी धारीवाल,रत्ना सतबिंजवा,पूजा खाटवा,राधा ,राजमणि सतविंजवा, रीता लश्करी,सरिता कुरावरे ,श्रद्धा तिलचोपे, शीतल सुल्तानिया, किरण परमार आदि मात्रृशक्तियों द्वारा अपनी सेवा दी गई। कार्यक्रम में देवास रजक समाज से प्रहलाद कुरावरे ,बालमुकुंद नेरनिया,विजय सुल्तानिया, जगदीश जलोदिया,कैलाश जाकोनिया ,भेरूलाल बरेठा, गणेश बड़ोदिया,कांतिलाल धारीवाल, रघुनाथ बिंजवा, ताराचंद खाटवा,दिनेश देवतवाल, कन्हैयालाल खाटवा,संतोष काठबड़ोदिया,राजेंद्र बामनिया, रामचंद्र बोर्डिया,कमल श्रीवास, संतोष चौहान,कस्तूर बागडे, बहादुर खाटवा,कैलाश करदे, दीपक रुणीजा, जगदीश सिरोलिया,मोहनलाल सिसोदिया, अशोक सतबिंजवा ,अनार सिंह बरेठा शव,जवाहरलाल कोदिया, माधव बारिया,बालकृष्ण धारीवाल आदि समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन संदीप जाकोनिया द्वारा किया गया, कार्यक्रम पश्चात आभार प्रकट अनिल कुरावरे द्वारा किया गया। उपरोक्त जानकारी योगेंद्र लश्करी, शैलेंद्र कुरावरे द्वारा दी गई। Please follow and like us: Post Views: 565 Post navigation देवास में रविवार 3 मार्च को सर्व रजक समाज के विवाह योग्य युवक- युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा आष्टा में प्राचीन शंकर मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व