IMG 20240229 WA0001

रिपोर्टर केवल राम मालवीय

देवास।सर्व रजक समाज (सकल पंच) देवास के तत्वाधान में 3 मार्च 2024 रविवार को प्रात: 9 बजे से स्थान जेजुरी गार्डन रामनगर देवास में विवाह योग्य युवक- युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन बड़े भव्य स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें रजक समाज देवास अध्यक्ष अनिल कुरावरे ने बताया कि हमारी अयोजन समिति द्वारा प्रत्येक शहर, गांवों जैसे इंदौर, उज्जैन, धार, सोनकच्छ, बड़ी खरसौद कला, बरखेड़ी बाजार, सेजावदा, बमनापाती, दोंताजागीर, मक्सी, हाटपिपलीया, पिपलरावा, आदि शहरों के रजक समाज अध्यक्ष को सकल पंच का निमंत्रण देकर कार्यक्रम में अपने शहर, गांवों में समाज के विवाह योग्य युवक युवती के अभिभावकों को आने का निमंत्रण दिया गया। अयोजन समीति के सचिव संदीप जाकोनिया द्वारा जानकारी दी गई की परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवती की पंजीयन अयोजन स्थल पर ही पंजीयन फॉर्म भरकर किया जायेगा ।

1000944020 1024x773


पंजीयन फॉर्म में पासपोर्ट साइज कलर फोटो लगाने हेतु साथ लाए वा पंजीयन मे आयु का बन्धन नहीं है! तलाकसुदा, विधुर युवक युवती भी पंजीयन करवा सकते हैं ओर पंजीयन हेतु 3 मार्च को सुबह 9 बजे अयोजन स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य हैं।
तथा युवक- युवती परिचय हेतु समिति द्वारा डिजिटल लाइव परिचय की भी सुविधा रखी गई है। ओर भविष्य में पंजीयत युवक- युवतीयो की परिचय पुस्तका प्रकाशित कि जायेगी।

1000944018 621x1024

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्व रजक समाज देवास के उपाध्यक्ष मोहन खाटवा, मनीष सवालेखिया, संरक्षक रमेश सवालेखिया, ओमप्रकाश खत्री, जीवन सतबिंजवा, रामेश्वर जलोदिया, आयोजक समीति के योगेंद्र लश्करी, भोजराज मालवीय, रवि वागड़े, शैलेंद्र कुरावरे, राजेश खाटवा, विकास कोदिया, सचिन बिंजवा, पंकज खाटवा, दीपक सुल्तानिया, अजय बरेठा, अरविंद बरेठा, आदि समाजजनों निवेदन किया।

1000902319 637x1024
1000944048 1024x1024
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email