IMG 20240229 WA0011

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं- मुख्यमंत्री डॉ यादव

एक मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित की जायेगी

सामूहिक विवाह समारोह फिजूल खर्ची रोकने का अच्छा माध्यम है- मुख्यमंत्री डॉ यादव

तय समय पर होगा जमीन का नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन – मुख्यमंत्री डॉ यादव

सीहोर,29 फरवरी,2024

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आष्टा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की । इस विवाह सम्मेलन में 748 कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ । समारोह में 179 कन्याओं का निकाह भी कराया गया । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वर-वधु को चेक भी प्रदान किया ।


  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन फिजूलखर्ची रोकने एक अच्छा माध्यम है । सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीमित संख्या में परिजन उपस्थित होकर पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से अपने बेटे-बेटियों का विवाह करने से फिजूल खर्ची नहीं होती और इससे धनराशि की बचत भी होती है, जो अपने बच्चों के भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोग की जा सकती है । उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मैंने भी अपने पुत्र का विवाह किया है । जिसमें 200 अतिथियों को ही आमंत्रित किया था ।

मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव ने हा कि संपन्न व्यक्ति अपने बच्चों की शादी में अपने और बच्चों के सपने साकार कर लेते हैं । गरीब मां-बाप के लिए यह सपना ही रह जाता है । और शादी के लिए जमीन बेचने से लेकर कर्ज तक लेना पड़ता है । ऐसे ही गरीब मॉ-बाप की बेटियॉं की शादी पारंपरिक रीति-रिवाज और धूमधाम से करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना चलाई जा रही है । आज निर्धन माता पिता अपनी बेटी की शादी की चिंता से मुक्त हैं । डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वधु को 55 हजार रूपए शासन की और से दिए जाते हैं,  जिसमें 49 हजार रूपए का चेक दिया जाता है ।
1000944028 1024x682

कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रेदेश तेजी से आगे बड़ रहा है। डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास की गति तेज हो गई है । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि आज शाम 4:00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के 17 हजार 500 करोड रुपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे । उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि वे भी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़ें और प्रदेश की विकास में सहभागी बनें । उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की है । जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित करेगी । इसके साथ ही 01 मार्च को लाडली बहनों के खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी । उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी ।
1000944029 1024x682

तय समय पर होगा नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को अब अपनी जमीन के क्रय विक्रय के पश्चात नामांतरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा सरकार द्वारा नामांतरण बंटवारा सीमांकन इन सबके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है अब जमीन खरीदने के साथ ही नामांतरण की व्यवस्था कर दी गई है । किसानों को नामांतरण के लिए पटवारी तहसीलदार के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब साइबर तहसील की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है जिसके तहत नामांतरण के लिए आवेदन करते ही उनका नाम खाते में दिखने लगेगा और अब राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में हो जाएगा ।
1000944026 1024x682

जनता के मान-सम्मान में ठेस बर्दाश्त नहीं

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है । गांव, गरीब और किसानों की सरकार है । सरकार चलाने का अर्थ है जनता की सेवा करना और उनके दुख दर्द को दूर करना और समस्यओं का समाधान करना है । हमारी सरकार जनता की सरकार है और जनता मान-सम्मान बढ़ाने के लिए काम कर रही है । डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता के मान-सम्मान को कोई ठेस पहुंचाएं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1000944033 1024x682
1000944025 1024x682

सनातन संस्कृति त्याग और सेवा की संस्कृति है

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में त्याग और सेवा करने वाले लोगों की पूजा की जाती है । पूंजीपतियों का अपना महत्व है लेकिन लोग उनकी पूजा नहीं करते । हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए । सभी भारतीय हमारी सनातन संस्कृति के संवाहक हैं । उन्होंने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति के कारण की राम मंदिर का शिलान्यास और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में हर्षोल्लास के वातावरण निर्मित हुआ । कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई । उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि पद पाकर जरा भी अहंकार नही आने दें और वह अपने कार्य, व्यवहार एवं सादगी और सरलता के साथ लोगों की सेवा करने की जनप्रतिनिधियों से अपील की । उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह सूत्र में बंधे सभी नव दंपतियों को संयुक्त परिवार का महत्व बताते हुए सभी को साथ लेकर चलने और पूरे परिवार को एक माला में पिरोकर रखने के लिए कहा ।
1000944031 1024x682
1000902319 637x1024

राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों कि लंबित राजस्व संबंघी प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान पूरे प्रदेश चलाया जा रहा है । राजस्व संबंधी हर काम के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है । अब किसानों को अपने काम के लिए पटवारी या तहसीलदार के चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा । कार्यक्रम में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी तथा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने भी संबोधित किया ।
IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

दूल्हों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फी

   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर पहुंच कर सबसे पहले उन्होंने दूल्हों का स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मंच के पहले उन्होंने दूल्हों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें आशीर्वाद दिया इस दौरान मंच पर पहुंचने तक दूल्हे मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते रहे ।
IMG 20240117 WA0063 2 1024x525

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, पूर्व विधायक श्री रघूनाथ सिंह मालवीय, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जीवन सिंह मण्डलोई, आष्टा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनूगुणवान, आष्टा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे । 

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email