रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा । सीहोर जिले की सबसे बड़ी तहसील आष्टा जो की प्रदेश की राजनीतिक-प्रशासनिक राजधानी भोपाल एवं प्रदेश की आर्थिक-व्यवसायिक राजधानी इंदौर के मध्य स्तिथ है,आष्टा जो की रेलवे के मानचित्र पर नहीं है, रेल से नहीं जुड़े होने के कारण आष्टा का औद्योगिक, व्यवसायिक विकास थमा हुआ है । आष्टा को रेल से जोड़े जाने के लिए वर्षो से संघर्ष विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है । किए गए संघर्ष में आंशिक सफलता भी प्राप्त हुई है । वर्ष 2016 में संसद में पेश हुए रेल बजट में आष्टा को रेल से जोड़ा जाने का प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया था । आष्टा को रेल से जोड़े जाने के अभियान में वर्षो से संघर्ष रत पत्रकार सुशील संचेती ने बताया कि उसके बाद लगातार इस मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाता रहा हूं । आष्टा को रेल से जोडे जाने के लिए शुरू किए गए पोस्टकार्ड लिखो अभियान के प्रमुख पत्रकार सुशील संचेती ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व 1 मार्च 2023 से आष्टा को रेल से जोड़े जाने के लिए हर माह की 1 तारीख को पत्र लिखो अभियान शुरू किया था । जिसमे बड़ी संख्या में नागरिक,महिला संगठन,छात्र छात्राएं,पत्रकार,सामाजिक संगठन,व्यापारिक संगठन,अभिभाषक संघ आदि अनेकों संगठनों के लोग जुड़े ओर उन सब को साथ लेकर जो पोस्टकार्ड लिखो अभियान शुरू किया था उसे 1 मार्च 2024 को 1 वर्ष पूर्ण हो गया । सुशील संचेती ने बताया कि यह अभियान सतत जारी रहेगा । उठाई जा रही उक्त मांग में आगे यह सकारात्मक सफलता प्राप्त हुई है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व करते हुए सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मैना आए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने के समक्ष भी क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जिला पंचायत के अध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर जी और जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में उस दिन भी एक ज्ञापन रेल मंत्री जी को सोपा गया था । उस रात मंच से अपने उद्बोधन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने जनता की मांग पर आष्टा क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली जाते ही आपके इस मांग पत्र को लेकर प्रधानमंत्री के पास जाऊंगा तथा आष्टा को रेल से जोड़े जाने के लिए जो प्रथम चरण होता है सर्वे का एवं उसके बाद डीपीआर बनाने का उसे तुरंत प्रारंभ किया जाएगा । उसके बाद हाल ही में रेल मंत्रालय द्वारा सीहोर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम एवं आष्टा आये मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को एवं रतलाम मंडल के रेलवे के अधिकारियों को आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग को लेकर चर्चा की एवं मांग पत्र सौपा। सुशील संचेती ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी जी वैष्णव एवं क्षेत्रीय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी से मांग की है कि लोकसभा के चुनावों की घोषणा के पूर्व आष्टा को रेल से जुड़े जाने की घोषणा की जाए । चित्र रेल मंत्री को सौपे ज्ञापन का एवं पोस्टकार्ड डालते हुए Please follow and like us: Post Views: 349 Post navigation आष्टा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए शामिल,विवाह सम्मेलन में 748 कन्याओं का विवाह एवं 179 निकाह हुये आष्टा में प्राचीन शंकर मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व