रिपोर्टर केवलराम मालवीय आपको बता दें कि सीहोर जिले के सलकनपुर में पहाड़ी के ऊपर मणिद्वीप की अवधारणा के आधार पर दिव्य देवीलोक का निर्माण हो रहा है। इसकी कल्पना मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट तथा ओडिशा के हीरापुर से ली गई है। नर्माण के लिए 211 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की जानी है। देवी लोक में 64 योगिनी प्लाजा, फाउंटेन प्लाजा, पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित किये जाने का प्रावधान हैं, यहां पर देवी के 9 स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित होगी। (शाजापुर देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी शिवराज की डमरू वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है) गांवों से आईं ईंट और शिलाओं का किया पूजनमुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धपीठ विंध्यवासिनी मां बीजासन देवी सलकनपुर धाम भव्य और दिव्य होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अलग-अलग गांव-गांव से आई ईंटों और शिलाओं का विधि-विधान से पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के मंगल एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि सलकनपुर देवी लोक महोत्सव में देशभर से पधारे साधु संतों का पुष्प वर्षा कर के स्वागत करके आशीर्वाद भी लिया. सीएम ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपनी कई योजनाओं का बखान किया और कहा कि सज्जनों का उद्धार और दुष्टों का दमन करना यही राज धर्म है Please follow and like us: Post Views: 359 Post navigation “धनगर गौरव दिवस” पर समाज की एकता के लिए सीहोर में बाइक रैली निकाली, मां अहिल्याबाई की जयंती पर हुआ आयोजन आमला के शासकीय अस्पताल में महिला डॉक्टर की पदस्थापना को लेकर महिला संगठनों ने दिया ज्ञापन