IMG 20230601 WA0006

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायबाड़े बेतूल

आमला शासकीय अस्पताल में महिला डॉक्टर की पदस्थापना हेतु विभिन्न महिला संगठनों ने बुधवार 31 मई को सौंपा ज्ञापन……..

IMG 20230601 WA0001 1024x462

आमला नगर की विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी एवं जागृत महिला संगठनों जिनमें आमला विकास समिति की विमल मदान, क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मधुबाला धोटे ,कांग्रेस सेवा दल नगर अध्यक्ष राखी बाथव, वार्ड क्रमांक 7 पार्षद अलका मानकर, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद पद्ममिनी भूमरकर, सुजान ग्रुप की इंदिरा गाडरे द्वारा आमला शासकीय अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री माननीय शिवराज जी चौहान के नाम ज्ञापन आमला तहसीलदार लवीना घागरे को सौंपा, ज्ञापन सौंपते समय प्रतिभा ठाकुर, रोशनी सालोड़े,मीना बुंदेला सुभांगी डोंगरे, आदि उपस्थित थे। विदित हो कि अभी कुछ दिन पहले ही व्यापारी संघ आमला द्वारा संकेतिक बंद कर इस और शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया गया था परंतु 1 माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई ना ही कोई कदम उठाया गया,

IMG 20230601 WA0002 1024x583

साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के आम नागरिक महिला सहित बार-बार मांग कर रहे हैं कि आमला अस्पताल में डॉक्टरों एवं विशेषकर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की जाए परंतु शासन प्रशासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। जबकि आमला शासकीय अस्पताल में नगर पालिका एवं ब्लॉक के 68 पंचायतो के नागरिक इलाज हेतु इसी अस्पताल पर निर्भर है, शासकीय अस्पताल की बिल्डिंग को तो बड़ा कर दिया परंतु यहां सुविधाएं एवं डॉक्टरों की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है।

IMG 20230601 WA0004 1024x462

जनप्रतिनिधि शासन प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है ,कल ही आमला से गुबरेल जा रहे हैं एक परिवार के तीन सदस्य एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु शासकीय अस्पताल लाया गया परंतु अस्पताल में प्रथमोपचार के अलावा कोई सुविधा नहीं है जिसके कारण उन्हें बैतूल रेफर कर दिया गया जिसमें से एक मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई अगर समय पर अस्पताल में उचित इलाज मिल जाता तो कीमती जान बचाई जा सकती थी सरकार नारी सम्मान उत्थान और विकास की बात करती है

IMG 20230601 WA0005 2 1024x477

परंतु यहां इतनी बड़ी आबादी पर महिला रोग विशेषज्ञ का ना होना आज के इस समय में हास्यास्पद लगता है ,छोटी छोटी सी बीमारियों के लिए माताओं बहनों बैतूल और नागपुर का रुख करना पड़ता है शासन प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका शीघ्र अति शीघ्र हल निकालना होगा वरना यह जायज मांग कब जन आंदोलन बन जाएगा और लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email