IMG 20230531 WA0050

रिपोर्टर केवलराम मालवीय

“धनगर गौरव दिवस” पर सीहोर में हुआ बड़ा आयोजनसमाज की एकता के लिए मिंटो हाल से निकाली गई बाइक रैली बुधवार 31 मई 2023,मां अहिल्याबाई की 298 जयंती पर धनगर समाज के द्वारा सीहोर के मिंटो हाल से बाइक रैली निकाली गई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी अखिलेश राय, इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, पार्षद प्रतिनिधि आशीष गेहलोत, समाजसेवी मधुसूदन धनगर, समाजसेवी केएल बगोरिया, भाजपा नेता पंकज गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे।मंच संचालन शिवम चौधरी आष्टाने किया, मीडिया कवरेज के लिए पत्रकार केवलराम मालवीय इंदौर उपस्थित रहे।

IMG 20230531 WA0051 1 1024x461

कार्यक्रम में समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि आशीष गहलोत ने कहा आपकी समाज और पूर्वजों का बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा है, देश में अनेक वीरांगनाओं, माताओं ने जन्म लिया है किसी को रानी ,किसी को वीरांगना कहा है लेकिन मां अहिल्याबाई को माता का दर्जा दिया गया है, उनके हाथों में शिवलिंग था और जो व्यक्ति भगवान शिव को साक्षी मानकर कार्य करता है तो दूसरों के कल्याण का कार्य करता है, वह हमेशा श्रेष्ठ कार्य ही करता है और सबके लिए पूजनीय होता है, उन्होंने अपने जीवन काल में 450 से अधिक मंदिरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया है,ऐसी पूज्य माता को प्रणाम करता हूं।

IMG 20230531 WA0052 1 1024x576

श्री पंकज गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपाने कहा कि धनगर समाज की जितनी भी तारीफ की जाए कम है, समाज के महापुरुषों ने बहुत लंबे समय तक देश पर शासन करके सबकी सेवा की है मैं सभी को नमन करता हूं। मैं समाज के साथ हमेशा कंधा से कंधा मिला कर खड़ा रहूंगाश्री सीताराम यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने धनगर समाज के लिए काफी योजनाओं को संचालित किया है इसकी विस्तार पूर्वक चर्चा करके सभी को लाभ देने का कार्य करेंगे

IMG 20230531 19522415 1 1024x576

श्री शैलेंद्र पटेल पूर्व विधायक इछावर ने कहा धनगर समाज का अर्थ है धन को संभालने वाला, हमारे पूर्वजों के काल से आज तक सबसे बड़ा धन है “पशुधन” उस “पशुधन” को बढ़ने वाली समाज धनगर समाज है श्री पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने त्याग और समर्पण से अपना साम्राज्य स्थापित किया और जनकल्याण के अनेक कार्य किए,समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि समाज के युवा होनहार है आज तरक्की कर रहे हैं श्री राय ने कहा कि समाज के उत्थान में माताओं की भागीदारी जरूर होना चाहिए इसलिए मातृशक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए मां अहिल्याबाई के योगदान को याद किया।कार्यक्रम में समाज के होनहार छात्र छात्राओं को जिन्होंने हाल ही में आयोजित की गई परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करके समाज का नाम रोशन किया है उन सभी छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।

समाज सेवी मधुसूदन धनगर, जिला अध्यक्ष अर्जुन धनगर ,अनिल धनगर, डॉ महेश धनगर भटोनी, संदीप धनगर,ओमप्रकाश धनगर, सुनील धनगर ,महेश धनगर, मनोज धनगर शहीद धनगर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

IMG20230531172213 1024x461

मिंटो हॉल में कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सभी मंचासीन अतिथियों ने समाज को संबोधित किया तत्पश्चात बाइक रैली शुरू की गई जो मिंटो हाल से प्रारंभ होते हुए भोपाल रोड से अंदर शहर में विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस प्रारंभ स्थल मिंटो हाल में ही यात्रा का समापन हुआ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email