IMG 20230530 WA0012

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायबाड़े बेतूल

विधायक श्री सुखदेव पांसे जी ने किया सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण का लोकार्पण विधायक निधि से 5 लाख 51000 हजार की राशि से हुआ ग्राम सिपावा में सीमेंट कांक्रीट नाली का निर्माण |मुलताई – मुलताई ब्लॉक के ग्राम सिपावा में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुखदेव पांसे जी ने विधायक निधि से 5 लाख 51 हजार रूपये की लागत से निर्मित 150 मीटर सीमेंट कांक्रीट नाली का लोकार्पण किया | लोकार्पण कार्यक्रम में श्री पांसे ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता हैंग्राम सिपावा में नाली नही होने से गांव के घरो से निकलने वाला गंदा पानी सडक़ पर फैलता था इस समस्या के निराकरण हेतु सिपावा के ग्रामीणों ने विधायक निधि से नाली निर्माण का प्रस्ताव विधायक के समक्ष रखा था |

IMG 20230530 WA0014 1024x580

जिसको प्राथमिकता देते हुए विधायक श्री सुखदेव पांसे जी ने विधायक निधि से तत्काल 5 लाख 51 हजार लागत से निर्मित 150 मीटर सीमेंट कांक्रीट नाली का लोकार्पण किया |इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री सुखदेव पांसे जी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर 500 रूपये में गैस सिलेण्डर, प्रत्येक बहना को हजार की जगह 1500 रूपये प्रतिमाह,अभी जो भाजपा सरकार बिजली बिल बढ़ाकर दे रही हैं वह फिर से 10

IMG 20230530 WA0015 1024x580

यूनिट तक सौ रूपये तथा 200 यूनिट जलने पर आधा कर दिया जायेंगा |तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं क्रियान्वित की गई थी, किसानों का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया सतत रूप से जारी रहने के साथ अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से आम जनता को लाभ दिलाया जा रहा था लेकिन सत्ता लोभी भाजपा ने जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा कर अपने स्वार्थ के लिए प्रदेश की जनता के साथ जो अन्याय किया हैं उसका जवाब जनता जरूर देंगी |श्री सुखदेव पांसे जी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता ने विकास की जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उस जिम्मेदारी का निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे |

IMG 20230530 WA0013 1024x480

इस अवसर पर लोकापर्ण कार्यक्रम में विधायक श्री सुखदेव पांसे जी के साथ सुमित शिवहरे, बाबाराव ठाकरे, कुबेर सिंग रघुवंशी,रूपसिंग धुर्वे (सरपंच) विशान खपरिये (उपचरपंच) शिवशंकर सरोदे, प्रहलाद सरोदे, रमेश सरोदे, विक्की कड़वे विजय गांवडे जितेन्द्र बुवाड़े, हरी पंडोले, नरेश कास्लेकर अजय कास्लेकर, किशोरी कामडी,भिक्कु कामडी, धनराज खपरिये, राजु खपरिये एंव जनपद सदस्य पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे |

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email