रिपोर्टर संजय वर्मा, केवल राम मालवीय आष्टा :शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा क्षेत्र का सबसे पुराना और बड़ा महाविद्यालय है जिसमें 3000 के लगभग छात्र छात्रा अध्याय करते है लेकिन महाविद्यालय में विगत 15 से 17 वर्षों से अंग्रेज़ी एवं अन्य विषय हेतु नियमित शिक्षक का कोई पद नहीं है जिससे छात्र छात्राओं को अध्यापन के समय समस्या होती है एवं महाविद्यालय के द्वारा अंग्रेज़ी एवम् अन्य विषय का अध्ययन कराने हेतु जनभागीदारी से शिक्षक की नियुक्ति की जाती है जिसके वेतन का भार हम महाविद्यालय में अध्यापन कर रहे विद्यार्थियों को जनभागीदारी के शुल्क के रूप में देना होता है कई बार आवेदन निवेदन और प्रदर्शन के माध्यम से अवगत करा चुके है इसके बावजूद भी कॉलेज की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ इस लिये अब पीले चावल और श्री फल देकर कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया अगर कॉलेज प्रशासन इन माँगो पर जल्द ही विचार नहीं करेगा तो छात्र चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन के दौरान मनीष प्रजापति, प्रिंस कुशवाह,अनमोल जैन, पीयूष जैन,आशीष बागवान,निखिल मालवीय, पंकज मालवीय,अंश राठौर ,दीपेश माहेश्वरी पंकज राय, सोनू मालवीय, विवेक बिल्लौर,अंशुल ताम्रकार, चयन सोनी, मुकुंद शर्मा एवं अन्य छात्र मोजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 312 Post navigation पुलिस थानों की सीमा निर्धारण को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने एसडीओपी को सौपा सुझाव पत्र,अमलाह चौकी को थाना घोषित किया जाए नगरपालिका ने की पार्वती नदी के तटों की सफाई शीघ्र ही होगा पार्वती नदी के तटों का निर्माण कार्य – रायसिंह मेवाड़ा