IMG 20240106 WA0035

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा । मध्य प्रदेश शासन के निर्देश के पालन मे पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर सीहोर जिले में पुलिस थानों की सुविधा एवं आमजन की सुविधा हेतु पुलिस थानों की सीमाओं का पुनः निर्धारण हेतु आमजन से सुझाव आमंत्रित किये गये । इस सम्बंध में आज सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने आष्टा एसडीओपी श्री आकाश अमलकर से भेंट कर थानों की सीमा निर्धारण को लेकर एक सुझाव पत्र सौपा। थानों की सीमा निर्धारण को लेकर आमंत्रित किये गये सुझाव की कड़ी में जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने सुझाव के साथ मांग की,की हाईवे पर स्तिथ अमलाह चौकी जो आष्टा थाना की सीमा में आती है,जबकि अमलाह चौकी की आष्टा थाने से दूरी काफी अधिक है।

IMG 20240106 111331

इसको लेकर सुझाव दिया कि अमलाह चौकी को थाना घोषित किया जाये एवं यहा थाने की सभी सुविधाएं,बल,वाहन आदि वो सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये जो एक आधुनिक थाने में होती है। वही संचेती ने यह भी सुझाव दिया कि सभी थानों की सीमा क्षेत्र में लगने वाले ग्रामो की समीक्षा कर उन ग्रामो को नजदीक के थानों में शामिल किया जाये जो ग्राम से नजदीक लगते है। इससे पीड़ितों को थाने पहुचने में एवं किसी भी घटना दुर्घटना के वक्त उस ग्राम में पुलिस बल भी तत्काल पहुच सके।

स्मरण रहे वर्तमान में कई ग्राम ऐसे है जो वर्तमान में जिस थाने की सीमा में है वो दूरी थाने से काफी अधिक लंबी है,जबकि दूसरा थाना उस ग्राम के पास है। जब सीमा का पुनर्निर्धारण होगा तब पीड़ित हो या फरियादी वो पुलिस थाना से संबंधित कोई कार्य होने पर उसे निकटतम थाने पर सुविधा प्राप्त हो सकेगी । एसडीओपी श्री आकाश अमलकर ने प्राप्त सुझावो के प्रस्ताव को जिला स्तर पर जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक व इस हेतु गठित टीम के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वाशन दिया।चित्र सुझाव पत्र सौपते हुए ।

सुशील संचेती मीडिया प्रभारी

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email