रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा। नगर के नागरिकों को जीवन दायिनी मां पार्वती नदी के माध्यम से ही पेयजल उपलब्ध होता है। ऐसे में मां पार्वती नदी का रखरखाव करना अतिआवश्यक हो जाता है। इन सभी के चलते नगरपालिका द्वारा नगर की जीवन दायिनी मां पार्वती के रखरखाव हेतु जहां साफ-सफाई की गई, वहीं नदी के घाट को व्यवस्थित करने व नदी की सौंदर्यता को बढ़ाने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा नगर के दोनों घाटों के निर्माण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पार्वती तट स्थित नगरपालिका अधिकारी के तकनीकी अमले के साथ पहुंचकर स्वयं मौजूद रहकर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा पार्वती तट की समुचित सफाई की गई, वहीं नदी के दोनों तटों के निर्माण हेतु तकनीकी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों तटों का निर्माण लगभग 1 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से व्यवस्थित ढंग से होगा। तट के निर्माण होने के बाद नगर की जीवन दायिनी मां पार्वती का स्वरूप अत्यंत ही सुंदर व व्यवस्थित होगा। श्री मेवाड़ा ने बताया कि इसके पूर्व अलीपुर क्षैत्र के मिलने वाले गंदे नाले के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ पार्षद हिफज्जुल रहमान भैया मियां, डाॅ. सलीम खान, राजकुमार मालवीय, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, सुभाष सिसौदिया, आदि मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 624 Post navigation पीले चावल और श्री फल देकर मनीष प्रजापति ने सौपा ज्ञापन भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमो एप पर संवाद किया