IMG 20230526 WA0006 2

आष्टा/पूर्णाहुति के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआप्राचीन स्थल श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर खींचीखेड़ा (मानाखेड़ी)कोटरी के समीप हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा जो पिछले शनिवार 20 मई से शुरू हुआ आयोजन आज 26 मई शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भागवताचार्य अग्निहोत्री बंधु श्री नर्मदा नंद अग्निहोत्री ने बताया कि 20 तारीख से कथा प्रारंभ हुई,प्रत्येक दिन अलग-अलग महापुरुषों और देवताओं के चरित्र का चित्रण कथा के रूप में सुनाया गया, बड़ी संख्या में कथा सुनने के लिए आसपास के गांव से मातृशक्ति और पुरुष प्रतिदिन उपस्थित रहे,इस बड़े आयोजन में आसपास के ग्राम मानाखेडी, कोठरी, भीलखेड़ी, लसुड़िया खास, रनायल खेड़ा सहित लगभग दस से ज्यादा गांवों के लोगों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज 26 तारीख को श्री नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधि विधान से समापन हुआ, यज्ञशाला में पूर्णाहुति के तत्पश्चात अंतिम दिवस कथा का वाचन किया गया, तत्पश्चात महा आरती करके महा प्रसादी का भंडारा शुरू करवाया गया, जिसमें अल लगभग पन्द्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी का ग्रहण किया।कार्यक्रम के समापन पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश पटेल, इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, पत्रकार केवलराम मालवीय इंदौर, साथ ही आयोजन में तन मन धन से सहयोग देने वालों में अर्जुन सिंह पटेल,राधेश्याम दलपति,युवराज सिंह चंद्रवंशी, त्रिलोक गुप्ता,सुनिल केलिया, मनोहर वर्मा,चंदर सिंह, ज्ञानचंद्र, संदीप पटेल, ललित धारवां,राहुल वर्मा,धर्म पटेल,गोकुल प्रसाद, देवराज पटेल,कैलाश नारायण, अनूप सेठी, मोहन सिंह, सुरेश पटेल, राकेश कुमार, पत्रकार कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मातृशक्ति,बच्चे और दानदाता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email