IMG 20240910 232043

संजय वर्मा /केवल राम मालवीय

सतीश सोनानिया भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ के सीहोर जिला सदस्यता प्रभारी नियुक्त
प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने सौपी जिम्मेदारी

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द जी शर्मा की सहमति से मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदनलाल राठौर ने भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर जिले के सहकारी नेता सतीश सोनानिया को भाजपा सहकारीता प्रकोष्ठ का सीहोर जिले का सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मप्र भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ भोपाल संभाग की संपन्न हुई बैठक में उक्त नियुक्ति की गई ।

भोपाल संभाग की बैठक में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सीहोर जिला सदस्यता प्रभारी पद पर नियुक्त सहकारी नेता सतीश सोनानिया को प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदनलाल राठौर ने निर्देश दिए हैं कि वे सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से सीहोर जिले में दिए गए सदस्यता के लक्ष्य को पूरे जिले में भ्रमण कर पूर्ण करें ।

सम्पन्न हुई संभागीय बैठक में प्रदेश भाजपा के महामंत्री विधायक श्री भगवान दास सबनानी एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदन लाल राठौर का सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । श्री सतीश सोनानिया की नियुक्ति पर सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों सहित सभी जनप्रतिनिधियो कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए श्री मदन लाल राठौर का आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email