IMG 20231114 WA0050

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा/ शिव स्वराज्य युवा संगठन ने की नई पहल दीपावली के विशेष अवसर पर गरीब व वंचित बच्चों और उनके परिवारों के लिए उनकी खुशियों को इस दीवाली बढ़ाने के लिए उन्हें भेट स्वरूप 70 से अधिक पैकेट में मिठाई नमकीन ,दीया एवं ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान किए।

IMG 20231114 WA0046 1024x768

संगठन ने गरीबों के बीच जाकर उनके साथ मिलकर दीपावली मनाई ।इस कड़ी में वार्ड नंबर 18 में विद्युत मंडल के पीछे निर्धन बस्ती में गए एवं वहां रहने वाले बच्चों को अपनी तरफ से सामग्री वितरित की उसके पश्चात अलीपुर डबरी रोड स्थित निर्धन बस्ती में भी समान वितरित किया उसके पश्चात श्याम प्रसाद मुखर्जी मैदान के पीछे रहने वाले निर्धन लोगों में भी सामग्री वितरित की।

IMG 20231114 WA0051 1024x484

यहां रहने वाले निर्धन लोगों को भी अपनी ओर से समान वितरित किया एवं सभी को दीपावली की की बधाई प्रदान की।

इस अवसर पर संगठन के रजत सोनी,हर्षद जैन,अंकुश सोनी, बाला शर्मा,अभिषेक परमार, निमित जैन,शिवान्स परसाई, आदित्य जैन, हर्ष राठौर,शानू वशिष्ठ श,माया मेवाड़ा,प्रभा ददलानी एवं कुशलपाल लाला मौजूद थे, सभी ने रहने वाले लोगो को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email