रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा आष्टा/शनिवार 11 नवंबर 2023।।आज शनिवार को शहर के सभी 18 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर ने सघन जनसंपर्क किया जनसंपर्क की शुरुआत देव दर्शन करके इंदिरा कालोनी वार्ड क्रमांक 15 से की, जनसंपर्क की शुरुआत में क्षेत्रीय पार्षद तेज सिंह राठौड़ भाजपा प्रत्याशी के साथ उपस्थित थे। इंदिरा कॉलोनी में जनसंपर्क के बाद भाजपा के राघवेंद्र गौतम की उपस्थिति में अलीपुर में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया।तत्पश्चात कन्नौज रोड कॉलोनी चौराहे से जनसंपर्क फिर शुरू किया गया भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह ने जनसंपर्क कन्नौज रोड बुधवार बड़ा बाजार शास्त्री कॉलोनी सहित संपूर्ण आष्टा में सघन जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि हम आष्टा नगर पालिका के सभी 18 वार्डों में प्रचंड जीत हासिल करके भाजपा को विजयी बनाएंगे। जनसंपर्क में विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ,दारा सिंह पटेल,राय सिंह मेवाडा,सुशील संचेती,कृपाल सिंह पटाड़ा, जीवन सिंह मण्डलोई,कैलाश बगाना, धन रूपम जैन, लक्ष्मण सिंह राणा ,निलेश खंडेलवाल ,उमेश शर्मा, पार्षद रवि शर्मा,सोनू गुणवान,हरेन्द्र सिंह, जुगल किशोर मालवीय, महिला मोर्चा से संध्या बजाज,भगवती सोनी सहित आष्टा शहर के व विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 486 Post navigation कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह चौहान का नामांकन फार्म हुआ जमा हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक कांग्रेस उम्मीदवार कमल सिंह चौहान के नामांकन फार्म जमा करने में उमड़ा जनसैलाब शिव स्वराज युवा संगठन ने निर्धन लोगों की बीच मनाई दीपावली, कंबल सहित पठाके व मिठाई भी बांटी