Picsart 23 11 18 18 59 32 893

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा
आष्टा विधानसभा चुनाव में 84 प्रतिशत मतदान से दोनों पार्टी के नेता खुश हैं

लाडली बहना योजना के सफल होने से ज्यादा रुचि बहनाओं ने मतदान में दिखाई…
साथ ही नव मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को देखते हुए मतदान किया।

आष्टा विधानसभा पर भाजपा का 33 सालों से कब्जा है यहां से इस बार भाजपा ने गोपाल सिंह इंजीनियर को टिकट दिया था साथ ही कांग्रेस पार्टी से कमल सिंह चौहान को टिकट दिया गया था, सन 2003 से ही भारतीय जनता पार्टी ही मध्य प्रदेश पर सत्ता पर काबिज है 2018 में अलबत्ता 15 महीने तक कमलनाथ ने शासन किया है शुक्रवार 17 नवंबर को एक ही चरण में मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर मतदान हुआ है। जहां तक आष्टा विधानसभा की बात करें तो यहां औसत 84% मतदान हुआ है हमारे संवाददाता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं से बात की है

कांग्रेस नेता कैलाश परमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान हुआ और आष्टा विधानसभा भी हम जीतेंगे और प्रदेश में भी सरकार हमारी बनेगी।

IMG 20231118 15433419

वरिष्ठ भाजपा नेता अनोखी लाल खंडेलवाल ने कहा है मैंने जावर क्षेत्र के लगभग 20 गांवों का दौरा किया और आष्टा क्षेत्र में भी वार्डों में भी देखा, हमें जबरदस्त बहुमत मिल रहा है और विधानसभा हम कम से कम बीस हजार वोटो से जीतेंगे।

भाजपा नेता विशाल चौरसिया ने भी संवाददाता से बात करते हुए बंपर वोटिंग पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है ऐसी चर्चा की।

IMG 20231118 15434456

भाजपा नेत्री संध्या बजाज ने कहा कि नव मतदाताओं ने सुबह-सुबह ही मतदान कर दिया है श्रीमती बजाज ने दावा किया है कि आष्टा विधानसभा हम जीतेंगे। वही युवा नेता पवन वर्मा ने कहा कि युवा वोटरों में बहुत उत्साह है वही लाडली बहना योजना से भाजपा की जीत पक्की है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email