रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल

IMG 20231110 WA0463 1024x682

लोग बोले क्षेत्र की तस्‍वीर ही नही हमारी तकदीर भी बदली है डॉक्‍टर साहब अपने

आमला सहित सारनी के मतदाताओं से रूबरू होकर रखा अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा।

आमला।

भाजपा प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे के पक्ष मे आमसभा को संबोधित करने कल शनिवार को सीएम शिवराजसिंह चौहान आमला आएंगे।

IMG 20231110 WA0462 1024x682

भाजपा विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा एवं नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख ने बताया कि सीएम सुबह 9.15 बजे बोड़खी स्थित हवाई पट्टी पहुचेंगे

IMG 20231110 WA0131

इसके लिए यहां शुक्रवार को तैयारियां पूरी कर ली गई है।

IMG 20231110 WA0464 1024x773

यहां से वे सड़क रास्‍ते से विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे के साथ जनता से भाजपा के पक्ष मे मत अपील करते हुए तहसील कार्यालय के पास सभा स्‍थल पहुचेंगे। सीएम श्री चौहान एवं प्रत्‍याशी डॉ0 पंडागरे सुबह 10 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।

IMG 20230818 151929 21

मतदाता खुद रख रहे विकास का लेखा-जोखा

IMG 20230818 152012 21

IMG 20230925 183646 20

डॉक्‍टर साहब आपने जो लादी से सारनी 7.5 किलोमीटर 270 लाख लागत की स्‍वीकृत करवाई है। इसी तरह छुरी सलैया 10.2 किलोमीटर 747.83 लाख की सड़क निर्माणाधीन है। गरीब कल्‍याण योजना से 16144 कार्डधारको को 466908 किलो गेहॅू एवं 116678 किलो चावल का वितरण करवाया है

IMG 20230818 151906 20

। विधानसभा क्षेत्र मे सिंचाई सुविधा के विकास के लिए घोड़ाडोंगरी के विसलदेही मरकाढाना छतरपुर तथा उमरी मे 1028 लाख रूपए के बैराज का निर्माण कार्य करवाया है। बारंगवाड़ी मे नवीन प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र स्‍वीकृत करवाया है

IMG 20230818 151824 21

। इन विकास कार्यो से हमारे क्षेत्र की तस्‍वीर नही बल्कि हमारी तकदीर भी बदली है। ये कहना था छूरी सलैया बारंगवाड़ी आदि क्षेत्र के मतदाताओं का जिन्‍होनें अपनी खुशी भाजपा प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे के सामनें व्‍यक्‍त की। डॉ0 पंडागरे जनसंपंर्क के दौरान इन अंचलों मे कराए गए और भी विकास कार्या का लेखा-जोखा मतदाताओं के सामनें रखते नजर आए।

कामगारों से कहा संवरेगी सारनी-

IMG 20230818 151759 20

तवा परियोजना एवं कामन वर्कशॉप मे जनसंपंर्क करते हुए भाजपा प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे ने कहा कि भूमिगत खदान खुलवानें के अलावा औद्योगिक इकाई स्‍थापित करना मेरा मुख्‍य उद्देश्‍य है। कहा कि मेरे कार्यकाल मे11 करोड़ लागत से 25 एकड़ मे औद्योगिक क्षेत्र सुखाढाना मे करवाया है। 5500 करोड़ लागत की 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई का भूमिपूजन हो चुका है। अभी मुझे बहुत सारे विकास कार्य सारनी क्षेत्र को संवारनें के लिए करना है। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्‍या मे पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

सारनी सहित आमला मे किया जनसंपंर्क-

IMG 20230818 151737 21

भाजपा प्रत्‍याशी डॉ0 योगेश पंडागरे ने शनिवार को तवा-1 पाथाखेड़ा तवा -2 पाथाखेड़ा छतरपुर ढुमकाढाना बिसलदेही छूरी छिताकामथ खारी गयावानी बिच्‍छूखांन लादी ढोमनाखेरी सुरनादेही बिसीघाट कुंडारा कोठिया चिखलार सरेकाडोल मोहनढाना भूमकाढाना भूरकाल बारंगवाड़ी बेहड़ी बड़ाखारी शंभूढाना सहित आस-पास के अंचल मे जनसंपंर्क किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल

IMG 20231022 153218 11
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email