रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल

IMG 20231109 WA0648 1024x576

9 नवंबर 2023 शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही चैकिंग के दौरान पकड़ा गया 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा 10 किलो 650 ग्राम चाँदी एवं 01 लाख 59 हजार 700 रूपये किये जप्त*

IMG 20231109 WA0647 1024x576

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एस. डी. ओ. पी. श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तथा निष्पक्ष निर्वाचन को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने हेतु थाना शाहपुर क्षेत्र मे बरेठा जोड, धपाडा जोड, भौंरा बीजासनी मंदिर के पास हाईवे पर जगह-जगह सरप्राईज वाहन चैकिंग की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर थाना प्रभारी शाहपुर ए. बी. मर्सकोले के द्वारा चौकी प्रभारी भौरा उपनिरीक्षक रवि ठाकुर के नेतृत्व मे भौरा बीजासनी मंदिर के पास हाईवे पर आने जाने वाले वाहन बस, कार की सघन चैकिंग की जा रही थी।

IMG 20231109 WA0680 768x1024

चैकिंग के दौरान गुप्ता बस क्रमांक- MP 04 PA 2919 को रोककर चैक किया गया जिसपर से एक लडका काले रंग का बैग टांगे हुये बस से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस के द्वारा घेराबन्दी कर पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई।

IMG 20231109 WA0649 461x1024

बैग की तलाशी लेने पर उसमे 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया।

IMG 20230818 151906 19

IMG 20230818 151929 20

IMG 20230818 152012 20
IMG 20230925 183646 19

उक्त लडके का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित उर्फ भय्यू पिता स्व. प्यारेलाल कास्दे उम्र 21 साल निवासी ग्राम टांगना थाना पथरोटा जिला नर्मदापुरम का होना बताया। जिसके कब्जे मे रखे अवैध मादक पदार्थ गांजे को मौके पर विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया

IMG 20230818 151737 20

IMG 20230818 151759 19
IMG 20230818 151824 20

तथा आरोपी का कृत्य धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाया जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल

IMG 20230822 220318 8
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email