रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल🙏 बड़ी संख्या मे लोग सुनने पहुचे। कहा आज जारी होगा विकास का संकल्प–पत्र। आमला। मै सरकार नही परिवार चलाता हू। मै बहनों को लाड़ली बहन से लखपति बहन भी बनवाउंगा। हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार से जोडूंगा। मुझे अपने प्रदेश के पूरे परिवार के लोगो को सशक्त बनाना है। किसानों को उन्नत कृषक बनाना है । इसके लिए शनिवार को संकल्प–पत्र भी जारी किया जा रहा है। ये बाते सीएम शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को आमला-सारनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ0 योगेश पंडागरे के पक्ष मे आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होनें कांग्रेस पर तीखे वार करते हुए कहा कि कांग्रेसरिश्तो की बारिकियां नही जानती है वह केवल राज करना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार ने सवा साल मे मेरी सारी योजनाएं बंद कर दी थी । जिन्हें सरकार मे आते ही मैने वापस शुरू करवाया। आमला-सारनी के विकास के लिए पहली सीढि़ डॉ0 योगेश पंडागरे है। इसलिए उन्हें भारी मतो से जीतानें की अपील भी सीएम ने मंच से की। मंच पर आमला-सारनी के भाजपा नेता मौजूद थे। जबकि सभा मे भारी संख्या मे लोग उपस्थित थे। आमला-सारनी सहित प्रदेश को विकास से जोड़नें सीएम ने कहा- प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार देकर शसक्त बनाया जाएगा। किसानों को फसलों का उचित दाम दिया जाएग 25 से 30 गावों के बीच मे सीएम राईज स्कूल होगा। 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं के खाते मे लाड़ली बहन योजना की राशि डालेगी। जिन बहनों के नाम छूट गए है पोर्टल खुलते ही उनके नाम जोड़े जाएंगे। बहनों को लखपति बहन बनानें के लिए योजना चलाई जाएगी। स्व सहायता समूहों के माध्यम से योजनाएं संचालित की जाएगी। गैस सिलेंडर 450 रूपए मे मिलेगा। गरीब परिवारों पर बिजली का भार केवल 100 रूपए तक आएगा। योग्य बच्चो को मुफ्त शिक्षा मिलेगी फीस। जिनके मकान कच्चे है उन्हें सीएम लाड़ली बहना आवास योजना के तहत् मकान बनवाकर दिए जाएंगे। जिनके पास घर की जमीन नही है उन्हें आवास के पट्टे देकर बसाया जाएगा। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे आमला बैतूल Please follow and like us: Post Views: 363 Post navigation डॉ0 पंडागरे के पक्ष मे आमसभा लेनें शनिवार आमला आएंगे सीएम शिवराजसिंह चौहान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी अतिरिक्त पुलिस कमल जोशी के निर्देश पर अनुविभागी पुलिस भूपेंद्र मौर्य भैसदाही एवं बैतूल पुलिस ने पकड़ी एक करोड रुपए से अधिक की शराब