भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय सीहोर में कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई रविवार 21 मई 2023, रिपोर्टर केवलराम मालवीय ,संजय वर्मा आष्टा इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ बलबीर तोमर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि संचार क्रांति और कंप्यूटर का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को ही जाता है. पूर्व प्रधानमंत्री जी का मानना था कि भारत की युवा पीढ़ी को आगे ले जाना है तो कंप्यूटर आवश्यक है और विज्ञान की शिक्षा देकर भारत की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाया जा सकता है, उन्होंने अपने कार्यकाल में विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए बजट भी बढ़ाया, देश में दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल की स्थापना भी उनके कार्यकाल में ही हुई, वही गांव को सशक्त और लोकतंत्र में भागीदार बनाने के लिए पंचायती राज्य को और सुदृढ़ व मजबूत किया, इस प्रकार उन्होंने ग्राम सरकार की अवधारणा को लागू किया और पंचायतों को अधिक अधिकार दिए. उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को लोकतंत्र में वह अधिकार मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभाओं को है. स्वर्गीय राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की आज वर्तमान में देश के प्रत्येक जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है, आज की परिस्थिति में शहरी क्षेत्र के बच्चे भी नवोदय स्कूल में प्रवेश ले रहे हैं उन्होंने यह निर्णय सन् 1986 की शिक्षा नीति के आधार पर लागू की है. आज जब एक युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है और पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करता है तो उंगली की सही दिखाते हुए उत्साह देखते ही बनता है, लेकिन इनमें से अधिकतर को यह भी पता नहीं कि 18 वर्ष में वोट देने की पात्रता को किसने लागू किया है? दरअसल वह राजीव गांधी ही हैं जिन्होंने वोट डालने की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी, कहा जाता है कि जिस समय यह फैसला लिया गया उस समय देश में पांच करोड़ युवाओं को वोट देने का अधिकार मिला था। सीहोर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने एक-एक कर स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपने विचार भी व्यक्त किए. Please follow and like us: Post Views: 277 Post navigation पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए सारणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई