कुबेरेश्वरधाम पर विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में किया जा रहा दूध की ठंडाई का वितरण। रविवार,21 मई 2023, रिपोर्टर केवलराम मालवीय, संजय वर्मा आष्टा। सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आदेशानुसार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निशुल्क रूप से रुद्राक्ष के वितरण के साथ भोजन प्रसादी के अलावा शीतल पेय का वितरण किया जा रहा है। रविवार को दोपहर बारह बजे के बाद दूध की ठंडाई का वितरण किया गया था।रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को विठलेश सेवा समिति की ओर से यहां पर मौजूद सेवादरों ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क रूप से रुद्राक्ष वितरण किए। इस मौके पर समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, राधेश्याम विहार कालोनी की ओर से जितेन्द्र तिवारी, राकेश शर्मा, मनोज दीक्षित मामा आदि शामिल थे जिन्होंने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में दूध की ठडाई का वितरण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गत दिनों यहां पर नौ काउंटरों से भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा की आदेश अनुसार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से रुद्राक्षों का वितरण का क्रम जारी है, रविवार को भी हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं को समिति के द्वारा आसानी से क्रम अनुसार रुद्राक्षों का वितरण किया। Please follow and like us: Post Views: 372 Post navigation आष्टा/अति प्राचीन श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हेतु भागवत कथा का आयोजन आरंभ हुआ SP द्वारा चलाए जा रहे अभियान में देसी विदेशी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में कार्यवाही हुई