IMG 20230909 WA0067

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा।। गोगा नवमी वाल्मीकि समाज का मुख्य पर्व है। गोगा नवमी के दिन गोगादेव यानी जाहरवीर बाबा का जन्मोत्सव समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन नागों की पूजा करने का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गोगादेव की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाल्मिकी समाज द्वारा शाम 7 बजे नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित कम्युनिटी हॉल के सामने से गोगा देव छड़ी निशान के साथ चल समारोह निकाला

IMG 20230909 WA0066

जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गल चैराहा पहुंचा। जहां नगरपालिका द्वारा विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ राजेश सक्सेना, पार्षदगण तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, तेजपाल मुकाती द्वारा जाहरवीर गोगा की छड़ी की पूजा-अर्चना की गई, वहीं छड़ी के प्रमुख जितेन्द्र सिंघन, आरिफ मामा, मनोज घेंघट, पप्पू खरे, राहुल वाल्मिकी, कैलाश घेंघट, विजय घेंघट, विनोद घेंघट, कमल सिंघन, अजय घेंघट सहित समाज के वरिष्ठजनों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान भी किया। जुलूस में बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज के युवा व महिलाएं मौजूद थी, जो मधुर ध्वनि की धुन व ढोल-नगाड़ों की छाप पर थिरकते नजर आए। इस अवसर पर नीलेश खंडेलवाल, सुमित मेहता, बसंत पाठक, गबू सोनी, संजय शर्मा, अमरदीप सांगते, आशीष बैरागी, गजराजसिंह, राज रेकवाल आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email