FB IMG 1694279851075

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सिद्दीक़गंज में आयोजित सभा के लिए आष्टा रेस्ट हाउस से विशाल काफिले के साथ निकले और रास्ते में अंबेडकर परिसर पदमसी लसूडिया विजय सिंह नानकपुर कन्नौज मिर्जी जोड़ खामखेड़ा जत्रा खाचरोद उदयपुर जोड़ नौगांव जोड़ बापचा बरामद जसमत जोड़ पर लोगों ने पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए काफिले में सभा स्थल पहुंचे

IMG 20230909 WA0064 1024x462

संविधान बताओ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा आज देश में जो लोग सरकार में बैठे हैं नरेंद्र मोदी अमित शाह वहां लोग संविधान को लगातार कमजोर करने का काम कर रहे हैं इस कारण कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत हमने 14 अप्रैल को आष्टा में संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया और आज एक बार फिर हम सिद्धिगंज में संविधान बचाओ सभा का आयोजन कर रहे हैं

IMG 20230909 WA0061 1024x576

भाजपा के लिए संविधान एक किताब है जबकि हम लोगों के लिए संविधान गीता बाइबल रामायण कुरान गुरु ग्रंथ साहिब जैसा पवित्र है आज जो लोग भारत का नाम बदलने की बात करते हैं वह हमें क्या सिखाएंगे हमारा नेता राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलते हुए एक यात्रा निकाली जिसका नाम भारत जोड़ो यात्रा था मध्य प्रदेश की धरती पर पैदा हुए बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान लिखा जिसमें बापू महात्मा गांधी के विचार पंडित नेहरू के विचार मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचार सरदार पटेल के विचार के साथ ही देश की आत्मा का समावेश है जिसको भाजपा खत्म करना चाहती है

FB IMG 1694279801737 1024x768

पर मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि आप लोगों के हैसियत नहीं है जो आप संविधान बदल सको यदि आपने संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो इस देश की जनता को खुद को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी सज्जन वर्मा ने आगे कहा कांग्रेस जो कहती है करती है कर्नाटक में हमारी सरकार बनी एक करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हमने 2000 रुपया प्रति माह डालना शुरू कर दिया वहीं मध्य प्रदेश में सरकार जाने से बचने के लिए 1000 रुपया डालने की शुरुआत शिवराज सरकार ने की है जबकि शिवराज सरकार एवं मोदी सरकार की नीतियों के कारण इससे कहीं गुना राशि महंगाई के कारण हमारी बहनों एवं उनके परिवार से छीन ली जाती है कांग्रेस के समय 410 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर आज 1150 रुपए में मिल रहा है हर तरफ महंगाई डायन की तरह खा रही है सज्जन वर्मा ने कहा प्रदेश की जनता ने मन बना लिया कमल नाथ जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी जिसे मोदी साहब की हैसियत नहीं होगी खरीदने की और जब हमारी सरकार बनेगी तो हम हमारी बहनों को 1500 रूपया महीना देंगे 500 रूपया में गैस सिलेंडर देंगे किसानों को 5 हॉर्स पावर तक बिजली के स्थाई एवं अस्थाई कनेक्शन फ्री देंगे और साथ ही किसानों को 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे इसके साथ ही हम युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे और आने वाले समय में एक नया मध्य प्रदेश जिसके किसान के चेहरे पर मुस्कान हो युवाओं के हाथ में काम हो महिलाएं सशक्त हो और उनके ऊपर अत्याचार ना हो और हमारे छोटे व्यापारी भाई आसानी से व्यापार करें गरीब को राहत मिले इस तरह का मध्य प्रदेश बनाने के लिए काम करेंगे

IMG 20230909 WA0063 1024x462


उपरोक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर कैलाश परमार, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार यादव, सिद्दीक़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी पहलाद सिंह वर्मा मेहरवान सिंह मुंडीखेड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, गुलाबबाई ठाकुर, जाहिद गुड्डू , महेश मुंडीखेडी, अरविन्द सेमलीबारी, देवेंद्र ठाकुर संगठन मंत्री गणेश तिवारी, दीपक ठाकुर बलवान ठाकुर इछावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, एच आर परमाल, कमलसिह चौहान, घनश्याम जांगडा जगदीष चौहान,नरेंद्र भाटी, मनोहर पंडितिया, बाबूलाल मालविया, सुनील कटारा राजकुमार मालवीय हेमंत वर्मा, राजाराम बड़े भाई फैजुल्ला खान नरेन कुशवाह, खालिद पठान, रमेश मुकाती विजेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र धुराडा, महिपाल ठाकुर, भीष्म सिंह, राजेन्द्र भरेवा, शैलेंद्र बावड़ी,चेतन सेमलीबारी, गीतम सिंह, राजेन्द्र रामपुरा,राहुल जाट, दौलत सिंह, राय सिंह,रमेश मेवाडा, दौलत पटेल, कमल सेठ, सुनील कटारा,राजेंद्र ठाकुर,महेष परमार, दिग्विजय सिंह राजूपत, शेलंद्र कुरावर,तोसीफ, बाबा,फैजउद्दीन, प्रेम पटरिया, राजेन पटेल, अरविंद जताखेडा, सनव्वर खान, राधेश्यम सोनी, राजकुमार मालवीय, बनप सिंह पटेल, टोनी कोठारी, राकेश जावरिया, असार अली,षेख राजा,षेख फारूक, कमल बडलिया,आशिक, शंकर सोनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email