IMG 20230910 WA0029

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा। मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह रजावत के मार्गदर्शन मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजबसिंह राजपूत द्वारा प्रारंभ किया गया। श्री राजपूत ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए प्रशासन के लोगो के जागरूक करने का काम किया है। इस क्रम में विधानसभा आष्टा में प्रशासन की ओर से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है। इसका शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत के मार्गदर्शन मे किया है।

इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजबसिंह राजपूत ,श्रवणकुमार झा,मनीष सारसिया ,मदन परमार,लखन ठाकुर ,दीपक परमार,राजपाल गुज्जर,देवजी मेवाड़ा,जितेंद्र मालवीय सहित उपस्थित द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अजबसिंह राजपूत ने लोगो से अपील की है कि जागरूकता का परिचय देते हुए हस्ताक्षर करे। आगामी विधानसभा मे अधिक से अधिक अपना मत का उपयोग करे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email