रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय आष्टा जिला सीहोर/5 सितंबर संपूर्ण भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती पर इस दिवस को मनाया जाता है शिक्षक दिवस भारत में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को देश के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक व भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राधाकृष्णन जन्म इसी दिन 1888 में हुआ था। ज्ञात है कि हमारे जीवन में शिक्षक का बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है माता-पिता के बाद यदि बालक को सही दिशा देने का कार्य किसी के द्वारा किया जाता है तो वह शिक्षक होता है शिक्षक के द्वारा बताए हुए सद्मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन में काफी कुछ हासिल करता है आज मंगलवार 5 सितंबर 2023 को आष्टा बस स्टैंड स्थित टाइम्स कंप्यूटर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह राजपूत की उपस्थिति में शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत, राधेश्याम जलवाया,मदन परमार,लखन परमार,लखन सिंह ठाकुर, गजराज सिंह ठाकुर,सीताराम वर्मा,सरवन कुमार झा,आलम परमार, महेश परमार,कटारे जी,जय सिंह ठाकुर,विजय हटकर,सतीश वर्मा,कृपाल सिंह ठाकुर, जितेंद्र तोमर, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, रजनीकांत महेश्वरी,केदार परमार, संदीप चौहान, कृष्णा कुमार सोनी,विजय जायसवाल,धर्म परमार,मनीष सरसिया, मोतीलाल मालवीय, गोपाल बड़ोदिया,पवन कुमार,बाबूलाल मालवीय मुकेश कुमार चित्तौड़ा, देवड़ा बाबूजी, गजराज सिंह राजपूत सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 352 Post navigation श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी से पूर्व विभिन्न संस्कार प्रारंभ कर दिए गए नंद के घर आनंद भयो जय हो कन्हैया लाल की ,आष्टा में जन्माष्टमी की हर जगह धूम रही.