IMG 20230518 WA0015

पहले की गणेश पूजा फिर किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ

विधायक संजय शुक्ला के आयोजन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

इंदौर । विधायक संजय शुक्ला के द्वारा पहले प्रथम पूज्य देवता के रूप में भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया गया । उसके बाद में नारी सम्मान योजना का उनके विधानसभा क्षेत्र में शुभारंभ किया गया । इस आयोजन में महिलाओं की जोरदार भीड़ उमडी ।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना की घोषणा की गई है । इस योजना का विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में आज विधायक संजय शुक्ला के द्वारा शुभारंभ किया गया । इस शुभारंभ समारोह में भाग लेने के लिए जाने से पहले विधायक शुक्ला ने मरीमाता चौराहा पर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर पहुंचकर गणेश जी की पूजा की । इसके बाद में वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद विनीतिका दीपू यादव के कार्यालय पर पहुंचे । वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी ।

IMG 20230518 WA0013

इन महिलाओं की उपस्थिति में विधायक शुक्ला के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया । इस शुभारंभ समारोह में भाग लेने के लिए आई महिलाओं के द्वारा हाथों-हाथ अपने आवेदन पत्र भी भरे गए ।इस अवसर पर वार्ड 10 की पार्षद विनितिका दीपू यादव, दीपू यादव, रफीक खान, अनवर दस्तक, शंकर नैनावा, प्रवेश यादव, प्रमोद द्विवेदी, सुनील गोधा, सौरभ मिश्रा, सर्वेश तिवारी, अनूप शुक्ला, अड्डू भाई , अमजद भाई, मनजीत टुटेजा, सुनील परिहार ,योगेंद्र मौर्य, गंभीर सुराणा, राजेश मेवाड़ा, सौरभ मिश्रा उपस्थित थे ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email