रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय आष्टा-धर्म से बड़ा कोई मित्र नहीं है आईबी सिटी कालोनी में चल रहे श्री शिव महापुराण में पंडित दीपक शर्मा द्वारा बताया गया कि जीवन मे यदि कोई सच्चा मित्र है तो वो है आपके द्वारा किया हुआ धर्म ही आपका सच्चा मित्र है गुरुदेव ने शिव महापुराण की कथा के द्वितीय दिवस में वक्त कनक की कथा सुनाई जिसने भगवान शिव को अपने दोनों नेत्र प्रदान करके भक्तों की भक्ति की पराकाष्ठा को पूर्ण किया और कथा में पंचाक्षरी मंत्र के बारे में विश्लेषण किया और बताया कि जीवन में जो नाम का सहारा लेता है वह कभी टूटता नहीं है नाम ने बड़े-बड़े पापियों को तार दिया है तो जो भगवान का नाम लेता है भगवान उसे अपनी कृपा का पात्र बना लेते हैं इसलिए जीवन में और विशेष तो श्रावण में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ओम नमः शिवाय का जब करें उक्त बातें पंडित दीपक शर्मा ने आइबी सिटी कॉलोनी में चल रही शिव महापुराण की कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पधार कर कथा का लाभ ले रहे हैं कथा का आयोजन राधा-कृष्ण महिला मंडल के द्वारा करवाया जा रहा है हर हर महादेव Please follow and like us: Post Views: 361 Post navigation बैतूल पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” सारणी में CMO को ज्ञापन सौंपा