IMG 20230807 WA0064

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

बैतूल पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” चलाया जा रहा है।

जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा।

बैतूल ,दिनांक 07अगस्त-2023

IMG 20230807 WA0011 1024x768
IMG 20230712 WA0044 1024x559
     पुलिस मुख्यालय भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश् मे जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" चलाये जानें के निर्देश प्राप्त हुये थे। पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी निर्देशों के पालन में बैतूल पुलिस के द्वारा भी संपूर्ण जिले मे 01 अगस्त 2023 से जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2"  चलाया जा रहा है, जो दिनांक 15.08.2023 तक चलेगा। 
IMG 20230727 WA0014 1024x638

जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” का मुख्यल उदेश्य निम्नानुसार है-

  1. महिलाओं/बालिकाओं का समाज मे सम्मान हेतु बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिग समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत किया जाना,
  2. महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना,
  3. समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना,
  4. प्रारंभिक अवस्था से ही महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण हेतु प्रौत्साहन,
  5. युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजक भाव रखने की शिक्षा पर जोर देना इत्यादि।

जागरूकता अभियान के तहत स्कूल/कॉलेजो में जाकर वाद-विवाद प्रतितयोगिता, संगोष्ठी, प्रश्नावली हल करवाना, समूल चर्चा इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।
जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” के तहत आज दिनांक 07.08.2023 को आज पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी जिला बैतूल के निर्देशन में अमला पुलिस थाना ने सीएम राइज स्कूल आमला जाकर विद्यार्थियों के बीच पंपलेट बांटे ,उन्हें शपथ दिलाई उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा, उप निरीक्षक नितिन , एएसआई रामेश्वर , आरक्षक शशिकांत , कमल पांसे ने जागरुकता अभियान चलाया.

IMG 20230622 WA0007 1
IMG 20230702 WA0004
IMG 20230709 WA0001 1024x349
IMG 20230715 WA0015

IMG 20230718 145644 1024x563
IMG 20230807 WA0013 1024x768
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email