रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल नेता प्रतिपक्ष सारणी के नेतृत्व में सीएमओ साहब को एक ज्ञापन सौंपाबदलते मौसम के कारण बीमारियां फैलने की आशंका एवं मच्छरों का प्रकोप की रोकथाम हेतु फागिंग कराने बाबत महोदय बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैलता जा रहा है इस कारण बीमारियों की फैलने की आशंका बढ़ गई है इसके अलावा जगह-जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है, सफाई कर्मियों के नियमित ना आने से भी गंदगी पसरी रहती है गली मोहल्लों की नालियों गंदे पानी से उफनती नजर आती है और वह पानी सड़क पर बहता रहता है इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है मच्छर को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी है मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है, इसके चलते संक्रमण बीमारी का खतरा बना रहता है मच्छरों पर अंकुश नहीं लगाने से वह काफी खतरनाक हो जाता है। इस कारण मच्छर जनित बीमारियां पैर पसारने लगी है। लोग मलेरिया, कालाजार, डेंगू, जापानी इंसेफलाइटिस जैसे संक्रामक रोगों का शिकार हो जाते हैं। मच्छरों से बचाव को लेकर एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाना चाहिए । हर एक दिन के बाद एक दिन फागिंग कराया जाए तथा सभी 36 वार्डो में रोस्टर बनाकर अभियान के रुप में फॉगिग कराया जाए। ताकि, मच्छरों के बढ़ रहे प्रकोप को कम किया जा सके बड़ी तादाद में समाज सेवक एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे नेता प्रतिपक्ष सारणी के नेतृत्व में नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन दिया गया पार्षद श्री महेंद्र भारती श्री बबलू वामन कर श्री मनोज वागादरे श्री शांति पाल श्रीमती चंद्रा सोने कर आकाश प्रधान श्री करण झारबडे अनीता बेलवंशी ताहिर अंसारी पंचू खान आदि Please follow and like us: Post Views: 317 Post navigation जीवन मे यदि कोई सच्चा मित्र है तो वो है आपके द्वारा किया हुआ धर्म ही है -पंडित दीपक शर्मा स्वतंत्रता दिवस मनाए हमारे साथ.