Amla रेलवे अधिकारियों की लापरवाही कहे या आर पी एफ की ,आमला से छिंदवाड़ा जाने वाली मेमू ट्रेन में हरे बास के गठठे, यात्री परेशान उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला से सुबह 8:20 पर मेमू ट्रेन छिदवाडा जाने वाली यात्री डब्बे में अवैध प्रकार से हरे बांस के गठठे बोगी क्रमांक 208214 , 208196 इसके अलावा अन्य बोगी में भी बड़ी-बड़ी चादरों से ढाक कर यात्रियों की बैठने की सीट के नीचे भरकर परासिया एवं अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा है जिसमें यात्री लोगों का कहना है कि हम लोगों ट्रेन में चढ़ते समय पैर में चोट लगने का डर बना हुआ रहता है । दो-तीन बच्चे सीट पर बैठते समय हरे बास के कारण गिर गए । हम लोग टिकट काटकर यात्रा कर रहे हैं । ट्रेन में अवैध बास का परिवहन किया जा रहा है । ऐसा प्रतीत होता है कि इंसान लोग की कीमत नहीं है। हरे बास की कीमत हो रही है। रेलवे प्रशासन ने इस अवैध बास की ट्रेन में परिवहन करने के लिए मना करना चाहिए । ताकि यात्री लोग सुरक्षित यात्रा कर सके। मेमो ट्रेन पर ड्यूटी करने वाले टी सी से जब पूछा गया तो टीसी ने कहा कि यह काम आर पी एफ लोगों का है। फिर भी टीसी ने फोन कर के स्टेशन मास्टर को अवैध बास मेमो ट्रेन में ले जाते की जानकारी दी। जब तक स्टेशन से ट्रेन छूट चुकी थी । ( अमला रेंजर सांहब का कहना है कि आमला से छिदवाडा मेमू ट्रेन में अवैध हरे बास ले जाने वालों के ऊपर कारवाई की जाएगी और पता लगाया जाएगा की कहां से बास आ रहे हैं देखते हैं ) उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 56 Post navigation सिकल सेल जागरूकता के लिए चला एक कदम बैतूल,एम्स के 16 डॉक्टरों ने की सैकड़ों की जांच