*सिकल सेल जागरूकता के लिए चला एक कदम बैतूल,एम्स के 16 डॉक्टरों ने की सैकड़ों की जांच* *प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रक्त क्रांति मशाल थाम की रैली की शुरुआत* *70 संस्था को मिला रक्त क्रांति सम्मान 2026 उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 मां शारदा सहायता समिति बैतूल,आशा कल्प फाउंडेशन भोपाल,ताप्ती आनंद क्लब द्वारा आयोजित विशाल राज्यस्तरीय सिकल सेल जांच एवं परामर्श शिविर एवं सिकल सेल रक्त क्रांति जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र बिहारिया, समिति अध्यक्ष हिमांशु सोनी,निमिष मालवीय, डॉ सागर बिनजाडे,महेंद्र मालवी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्रीमंत हेमंत खंडेलवाल ने रक्त क्रांति की मशाल थाम रैली का प्रारंभ किया उन्होंने कहा कि शारदा समिति के कार्यक्रम अनूठे और प्रेरणादाई होते है इस अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे,कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदेश मंत्री अतीत पवार,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े,सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे,बैतूल चिकित्सालय के आर एम ओ डॉ रानू वर्मा,आध्यात्मिक गुरु बी के मंजू ब्रह्मकुमारीज पूर्व प्रोफेसर श्रीमान शिवकुमार शुक्ला ,समाजसेवी मुकेश गुप्ता,सुनील हिरानी,धीरज हिरानी ,संजय शुक्ला ने कस्तूरी बाग में 70 से अधिक संस्थाओं को रक्त क्रांति सम्मान 2026 प्रदान किया एवं 60 से अधिक व्यक्तिगत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। सैकड़ों की हुई सिकल सेल जांच – कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव ढिंगरा एम्स एवं डॉक्टर संदेश दुबे,मध्यप्रदेश थैलेसीमिया जनजागरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकाश शुक्ला,पूर्णायु फाउंडेशन,डॉक्टर सुमित मदरेले,डॉक्टर सुजाता सिंग,पराग सागर,रवि जी के मार्गदर्शन में 16 डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की सिकल जांच की एवं परामर्श भी दिया साथ ही आम जनता को सिकल सेल पर कार्यशाला में 700 लोगों को शिक्षित किया गया । दिखा मासूमों का दर्द – कार्यक्रम में सिकल सेल से पीड़ित मासूमों का दर्द देख उनकी आप बीती सुन सबकी आंखों में आंसू आ गए। हुवा गुरुओं का सम्मान – कार्यक्रम में पी एस सी की निःशुल्क शिक्षा देने वाले जे एच कॉलेज के प्रोफेसर प्रोफेसर सातनकर,गणेश मालवीय,प्रीतमसिंह मरकाम,पंजाबराव गायकवाड़,सुनील पंडाग्रे सहित 30 शिक्षकों को निर्मला यादव समाजसेवी,सुनील पाल ने शिक्षक गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इनका रहा सराहनीय सहयोग – कार्यक्रम में सुदामा सूर्यवंशी,रघुकुल डिफेंस एकेडमी के अशोक रघुवंशी, संतोष पवार,राष्ट्रीय सेवा योजना,ओ एस बी सिक्युरिटी सर्विसेज संजीवनी स्कूल,संस्कार विधा मंदिर,समर्पण रक्तदान समूह,गुरुकृपा हॉस्पिटल,माझी सरकार टीम,महाकाली उत्सव समिति गेंदा चौक,राठी हॉस्पिटल की टीम,आशा ब्लड बैंक,जनसेवा कल्याण समिति,बचपन प्ले स्कूल आमला,तप श्री ग्रामीण मंडल चिचोली एवं संजय शुक्ला संतोष धुर्वे,सुषमा सोनी,सुनील पाल,प्रिय पाल,दीपा मालवी,पूनम धोटे,अनंत तिवारी,राजू मालवी,राजेंद्र प्रजापति,मनोज बेडरे,चंचल पांसे,जलदीप वर्मा,सचिन राय, निमिषा शुक्ला,तूलिका पचौरी,प्रमिला धोत्रे ,निर्मला यादव ,हेमसिंग चौहान का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा कि इतनी बारिश में भी इतने लोग कस्तूरी बाग में आना कार्यक्रम की सफलता है समिति को मै सालों से देख रहा हु समिति रक्तदान ओर सिकल सेल के लिए कार्य कर रही है रक्तदान के क्षेत्र में शारदा समिति मातृ संगठन है । उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 18 Post navigation सार्थक सृजन ने “गुरु के हाथों आंवले का पौधा रोपण कर ज्ञान और प्रकृति को किया नमन Amla रेलवे अधिकारियों की लापरवाही कहे या आर पी एफ की ,आमला से छिंदवाड़ा जाने वाली मेमू ट्रेन में हरे बास के गठठे, यात्री परेशान