सार्थक सृजन ने “गुरु के हाथों आंवले का पौधा रोपण कर ज्ञान और प्रकृति को किया नमन
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 09 07 10 00 34 920 com.whatsapp

*(आमला)* *गुरु और वृक्ष दोनों ही बिना किसी स्वार्थ के समाज को देते हैं! जिस प्रकार गुरु हमारे जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही दिशा का बीज बोते हैं, उसी प्रकार आज गुरुजनों के पावन हाथों लगाया गया आंवले का पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य, छाया, हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देगा।*
screenshot 2026 09 07 10 00 44 646 com.whatsapp
*इस शिक्षक दिवस पर केवल गुरुजनों का सम्मान ही नहीं*
*बल्कि उनके हाथों एक पौधा लगाकर उनके ज्ञान और संस्कारों को प्रकृति को जोड़ने का प्रयास किया गया है!*
*एक गुरु — अनेक जीवन सँवारता है।*
*एक पौधा — अनेक जीवनों को सँवार सकता है।* *गुरु के हाथों लगाया पौधा,*
screenshot 2026 09 07 10 00 50 991 com.whatsapp
*कल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए आशीर्वाद बने और समाज में प्रकृति कल्याण कार्यों का संदेश जाए !* *सार्थक सृजन ,आमला ने इस विचार के साथ इस मुहिम को निरन्तर जारी रखने का संकल्प लिया*

screenshot 2026 09 07 10 00 59 648 com.whatsapp
*श्री लक्ष्मण राव माथनकर (काजली ) सेवा निवृत्त प्राचार्य ,गणित के व्याख्याता, युनिवर्सिटी टॉपर*
*एवं श्री रामकिशोर राठौर ( मोहि)पूर्व प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं प्रकृति प्रेमी का सम्मान कर सार्थक सृजन ने उनके निवास पहुंच कर उनका सम्मान किया और आंवले का पौधा रोपण कराया!*
screenshot 2026 09 07 10 00 29 122 com.whatsapp
*श्री लक्ष्मण राव माथनकर कहा कि शिक्षक का सम्मान शिक्षा का सम्मान है और ये इंगित करता है कि शिक्षा ही एकमात्र और प्रामाणिक सत्य है कि जो विद्यार्थियों को पूर्णता प्रदान करती है, आपने सम्मान करने वालों को अपनी ओर से कलम भेंट कर कहा कि आप लोग लिखना और पढ़ना कभी ना भूलें, आप मेरी दी इस कलम से जब भी लिखें तो यह स्मरण रखें कि पढ़ना और लिखना दोनों ही आपको अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करे और आपका लिखा लोगों के लिए प्रेरणा बनें!*
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp
*श्री रामकिशोर राठौर ने कहा कि अपने पढ़ाए विद्यार्थियों को अपने बीच पाकर बेहद प्रसन्न हूं, मैंने आमला में ही पढ़ाई की और वहां पढ़ाया भी, आमला से घनिष्ठता और जुड़ाव कभी नहीं भूल* *सकता, सार्थक सृजन का* *प्रकृति कल्याण कार्य प्रेरक कार्य है,*
*यह व्यापक रूप से होना* *चाहिए!*
img 20260828 110653
*शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम में सार्थक सृजन के श्री चंद्रशेखर सोनी ,मनोज विश्वकर्मा ,मयंक सोनी, किशोर गुगनानी के अलावा श्रीमती चित्रा राठौर, वीणा राठौर, अंकित माथनकर उपस्थित थे!*
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 07 19 12 07 52 149 com.facebook.katana
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email