Amla दसवीं बोर्ड परीक्षा में म.प्र. में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले उदित पवार को विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न* आमला। लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। *यह कार्यक्रम आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य, थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा संस्था प्रमुख एडवोकेट शाहिद बेग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।* समारोह के दौरान नर्सरी से कक्षा 12वीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्मृति-चिह्न एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी उदित पवार रहे। उन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश में आठवां, बैतूल जिले में द्वितीय तथा आमला तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। उदित पवार की सफलता ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। संस्था प्रमुख एडवोकेट शाहिद बेग ने बताया कि उदित पवार की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें लैपटॉप प्रदान करने का निर्णय लिया। समारोह में आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से उदित पवार को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने उदित पवार को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास ही उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही आने वाले भारत की पहचान हैं और विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी उदित पवार से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को दिया जाने वाला पुरस्कार उनके मनोबल को और बढ़ाता है तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की पहचान भी होते हैं। ऐसे सम्मान से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने उदित पवार एवं अन्य विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा उन्हें शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया, जबकि विद्यालय के संस्था प्रमुख एडवोकेट शाहिद बेग ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपप्रधान सपादक राकेश राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 17 Post navigation Amla रेलवे अधिकारियों की लापरवाही कहे या आर पी एफ की ,आमला से छिंदवाड़ा जाने वाली मेमू ट्रेन में हरे बास के गठठे, यात्री परेशान आमला जन्मदिन मनाने के साथ-साथ प्रदेश एवं जिले में नाम रोशन करने वाले को किया सम्मानित, पूर्व मंत्री पान्से ने दिया मालवे को बधाई ,कही चुनाव का शंखनाथ तो नहीं