महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जनता से किया सीधा संवाद
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 08 27 19 16 06 411 com.whatsapp
शाहपुर : बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने शनिवार को बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर आमजन से सीधा संवाद कर महंगाई के कारण हो रही परेशानियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राखी के त्योहार से पहले जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम अचानक बढ़ गए हैं। शक्कर करीब 70 रुपए किलो, आलू 50 रुपए और प्याज 60 रुपए किलो तक पहुंचने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
screenshot 2026 08 27 19 16 13 740 com.whatsapp
वहीं स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को हजारों रुपए के बिजली बिल मिलने का भी आरोप लगाया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इससे वाहनों के इंजन पर प्रतिकूल असर पड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आमजन को राहत देने की मांग की।
screenshot 2026 08 27 19 16 37 890 com.whatsapp
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पहलवान सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू उपेंद्र वर्मा, उपखंड अध्यक्ष रूपलाल यादव, अम्बिका मिश्रा, जिला सचिव शान्तनु तिवारी, वरिष्ठ नेता राकेश परसाई, आशीष मालवीय, मंडलम अध्यक्ष राकेश वर्मा, सोनू यादव, संतोष चौरे, अरविंद वर्मा, उमेश वर्मा, आयुष शुक्ला, गोविंद उइके सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
IMG 20250723 094716
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email