मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि व्यापारियों को बाटी चुटकी भर शक्कर। उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला। बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस के आदेशानुसार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि खाद्य सामग्री,शक्कर,रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। जिसको लेकर हमारे द्वारा प्रतीकात्मक रूप से जनपद चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और थाली बजाते हुए फुटकर व्यापारियों को चुटकी भर शक्कर बाटते हुए विरोध दर्ज करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा की त्यौहार के समय मिठास की कमी करने का षड्यंत्र भाजपा सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा। शहर कांग्रेस कमेटी महंगाई के विरोध में नगर के प्रत्येक वार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन करेगी। सेवादल विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने मीडिया के माध्यम से सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “महंगाई कम करो,आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारे लगाए गए क्युकी लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब,मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्रआंदोलन किया जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार,महेश यादव,अजय सोलंकी,विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे,पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,छन्नू बेले,सीमा अतुलकर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी,बिसराम उइके, इमरत उईके,जनपद सदस्य सुकराम कुमरे,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश माकोड़े,धर्मेश अतुलकर,शहर कांग्रेस महासचिव रमजान खान,महासचिव बंटू बेले,मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे,जीतेश वाईकर,राकेश सोने,दीपक द्वांडे,सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें। उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 36 Post navigation महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जनता से किया सीधा संवाद Amla लाइफ केरियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी- बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता– मुख्य थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर