ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, दिया अमन-भाईचारे का संदेश उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश सोने,नगर महासचिव दीपक बेले के नेतृत्व में बोडखी में स्वल्पआहार वितरित कर मुस्लिम समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर युवा नेता अक्षय बामने ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी प्रेम,अमन,इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती है। सभी समाजों को मिल-जुलकर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग,युवा एवं बच्चे शामिल रहे। स्वागत के दौरान पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी,वीरू तोमर,बंटू बेले,छोटू बेले,अक्षय बामने,दिलीप पंडाग्रे,जीतेश वाईकर,राजू धनोदे,संजय सोनपुरे,सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏( फस्ट खबर भारत न्यूज़ चैनल ग्रुप एव परिवार की तरफ से ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएं )🙏 Please follow and like us: Post Views: 36 Post navigation Amla ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर शरबत पिलाकर दिया भाईचारे का संदेश अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है हजरत मोहम्मद साहब का जीवन : विजय पारधी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जनता से किया सीधा संवाद