वार्ड 17 में संस्था श्री सर्व सेवा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 151 स्थानों पर झंडा फहराया जाएगा
केवलराम मालवीय प्रधान सपादकं इन्दौर

img 20260811 wa0004
इंदौर की सामाजिक संस्था श्री सर्व सेवा द्वारा इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में विभिन्न जन कल्याणकारी कार्य किया जा रहे हैं।

संस्था द्वारा ब्लड बैंक, बर्तन बैंक, पुस्तक बैक, मेडिकल उपकरण बैंक स्थापित किया गया है जो समय-समय पर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए उपलब्ध है
img 20260811 wa0010
संस्था द्वारा धार्मिक आयोजनों के तौर पर गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है दशहरे पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संस्था द्वारा किया जाता है, रंगपंचमी पर गैर का आयोजन, संस्था द्वारा क्षेत्र वासियों के लिए तीर्थ दर्शन योजना वहीं प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भारत माता की आरती का बड़ा आयोजन कुशवाह नगर चौराहे पर किया जाता है।
img 20260811 wa0008

रविवार 9 अगस्त को गुरुकुल विद्यालय के गार्डन में स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड 17 में 151 स्थानों पर झंडा वंदन की पूर्व तैयारी को लेकर बड़ी बैठक आयोजित हुई जिसमें पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय उपस्थित हुए

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि संस्था श्री सर्व सेवा के कार्य प्रशंसनीय है

उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो राष्ट्र और समाज के लिए काम करते हैं वो हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं

img 20260811 wa0009
पूर्व विधायक ने कहा कि संस्था के प्रत्येक धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए हम उपस्थित रहेंगे क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हम तत्पर हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में माताएं व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर केवलराम मालवीय प्रधान सपादकं इंदौर
img 20260413 wa0335

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email