शिया दाऊदी बोहरा समाज की पहल छाता मेरा भ्राता कार्यक्रम आयोजित ,एक हाथ में तिरंगा देश की शान,दूजे हाथ से किया छात्रों को छाते दान उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 शिया दाऊदी बोहरा समाज बैतूल द्वारा एक अभिनव पहल करते हुवे आदिवासी बाहुल्य ग्राम सिमोरी के छात्र छात्राओं को वर्षा ऋतु में पानी में गीले होने से बचाने के लिए छाता मेरा भ्राता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा ऋतु में भी बच्चो की उपस्थिति को बढ़ाना था संस्था के शिक्षक शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि वर्षा ऋतु में विद्यार्थी स्कूल आते आते गीले हो जाते थे फिर वे स्कूल नहीं आते थे ऐसे में उनकी उपस्थिति बढ़ाने यह नवाचार किया गया अब वर्षा ऋतु में भी बच्चे बिना भीगे स्कूल आ पाएंगे उन्होंने शिया दाऊदी बोहरा समाज को बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि समाज के इस सहयोग से स्कूलों की स्थिति सुधरेगी उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी से तिरंगे का सम्मान कर देश भक्ति की भावना से स्वतंत्रता दिवस को महोत्सव के रूप में ग्राम में मनाने अपील की उन्होंने कहा कि एक हाथ में तिरंगा देश की शान दूजे हाथ से किया छात्रों को छाते दान सार्थक पहल है उन्होंने स्कूल के लिए इस उपहार को अभिनव बताया इस अवसर पर बाल केबिनेट की नीलम उईके ने कहा कि यह छाता बारिश के दौरान यह हमें और हमारे बस्ते को पूरी तरह भीगने से बचाता है।चिलचिलाती धूप में यह हमें ठंडी छाया देता है और पसीना रोकता है। सच्चा साथी यह हर जगह हमारे साथ आता-जाता है और एक ढाल की तरह काम करता है। इस अवसर पर शिक्षिका विद्या गड़ेकर,शिक्षक अविनाश लोनहारे,ग्रामीण उपस्थित थे उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 40 Post navigation इन्दौर वार्ड 17 में संस्था श्री सर्व सेवा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर 151 स्थानों पर झंडा फहराया जाएगा आमला जगह जगह अवैध अतिक्रमण से यातायात में व्यवधान दुर्घटना की आशंका, मटन मार्केट में अतिक्रण हटाने से यातायात में लोगों को राहत, डिवाइडर के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण मुफ्त हो