आमला ब्लाक के जम्बाड़ा में कन्या कौशल शिविर का आयोजन , 250 किशोर बालिकाओं ने लिया भाग, संस्कार, योग, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मनिर्भरता का मिला प्रशिक्ण
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 08 11 11 44 12 528 com.whatsapp
आमला ब्लाक की ग्राम जम्बाड़ा अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नव चेतना केंद्र गायत्री परिवार जम्बाड़ा द्वारा रविवार को किशोर वय बालिकाओं के लिए क्षेत्र का प्रथम कन्या कौशल शिविर का एक दिवसीय आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 किशोर बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य किशोरियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का विकास, योग-प्राणायाम के माध्यम से सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास, जीवनोपयोगी रचनात्मक कौशल, समय प्रबंधन तथा आत्मनिर्भरता जैसे आवश्यक गुणों का विकास करना था, जो उनके जीवन की प्रगति, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
screenshot 2026 08 11 11 44 25 593 com.whatsapp
शिविर का शुभारंभ प्रातः 8 बजे स्वागत एवं पंजीयन के पश्चात योग एवं प्राणायाम अभ्यास से हुआ। गायत्री परिवार शाखा आमला की महिला योग प्रशिक्षकों पुष्पा देशमुख, गौरी टिकारिया एवं ज्योति अतुलकर ने बालिकाओं को योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया।
इसके पश्चात पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ के माध्यम से पूजन एवं हवन संपन्न हुआ। यज्ञ के माध्यम से बालिकाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार, सद्विचार एवं जीवन मूल्यों से परिचित कराया गया।
छिंदवाड़ा उपजोन से आई आचार्य बहनों की पांच सदस्यीय टोली ने पूरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। टोलीनायिका अनीता रावत के साथ रत्ना डोंगरे, रवीता सूर्यवंशी, प्रोफेसर जागृति कावड़े एवं शिवानी पवार ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, संस्कार, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक एवं उपयोगी जानकारी दी।
screenshot 2026 08 11 11 44 19 873 com.whatsapp
शिविर के दौरान बीच-बीच में बालिकाओं के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। सही उत्तर देने वाली एवं सक्रिय सहभागिता करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार आमला के वरिष्ठ सदस्य, गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला के ट्रस्टीगण, तहसील समन्वय समिति के सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता एवं नारीशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन. डी. देशमुख ने किया।
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp
शिविर की सफलता में मुख्य सूत्रधार राजेश साहू, छिंदवाड़ा, परिव्राजक राजू गीद, प्राचार्य वंदना चढ़ोकार एवं विद्यालय स्टाफ, शर्मा जी, बैतूल, स्थानीय प्रज्ञा परिजन गुलाबराव देशमुख, धनराज चंदेल, धनराज गीद, डोंगरे जी सहित स्थानीय युवा परिजनों, जिला समन्वय समिति के प्रतिनिधियों, गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला के ट्रस्टीगण, समन्वय समिति सदस्यों, वरिष्ठ सम्माननीय परिजनों एवं युवा प्रकोष्ठ के साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
गायत्री परिवार आमला के बी. पी. धामोड़े, बी. आर. देशमुख,केशोराव दवण्डे ने बताया कि कन्या कौशल शिविर के महत्व एवं इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए कन्याओं के सफल, संस्कारवान एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि किशोरियों को सही दिशा, संस्कार, आत्मविश्वास एवं जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शिविर बालिकाओं को अपने व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वासपूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
img 20220830 133641

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email