लोगों की रुचि रचनात्मक कार्यों में कम और विध्वंसक कार्यों में ज्यादा उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला तहसील कार्यालय के पास लगे बरग़द् के पौधे और ट्री गार्ड को अज्ञात लोगों द्वारा गिरा दिया गया, सार्थक सृजन ने तत्काल स्थानीय भले लोगों की मदद से ट्री गार्ड पुनः स्थापित कर पौधे की रक्षा की, इसके अलावा तहसील परिसर में ही बरग़द् का एक और पौधा लगाया, यह पौधा सार्थक सृजन के सदस्य चंद्रशेखर सोनी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में लगाया, एक पीपल के असुरक्षित पौधे को भी ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया | सार्थक सृजन, आमला ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि पौधों को आवारा पशु बकरी आदि से बचाएँ, क्योंकि कई लोग यहां बकरियों को चराने लाते हैं और बकरी घास छोड़कर पौधों को खाती है और लोग मूक दर्शक बन देखते हैं ,सार्थक सृजन ने जीव जगत के लिए हरियाली के महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन असम्भव है इसलिए नए पौधे सभी लोग प्राथमिकता से लगाएं और पुराने पेड़ों को कटने से बचाएं उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 29 Post navigation वास्तव में भारतीय लोकतंत्र में मतदाता कठपुतली ही है , जो केवल धागों को नचाने वाले के हाथों में नाचते रहता है शांभवी सिंह ठाकुर ने प्राप्त किया ब्लैक बेल्ट , किया नाम रोशन-