शांभवी सिंह ठाकुर ने प्राप्त किया ब्लैक बेल्ट , किया नाम रोशन– उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 भोपाल। World Way International School, Bhopal में 27 एवं 28 जून (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित Karate and Kobudo Training (Nunchaku and Stick) तथा Black Belt Examination DAN-1 (Shodan) में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन Shi-Go-Sho-Wa-Kai Karate Do के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक V.P.S. Rana के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में समाजसेवी नवल सिंह ठाकुर की नातिन शांभवी सिंह ठाकुर, जो राम सिंह ठाकुर एवं पूनम सिंह ठाकुर की सुपुत्री हैं, ने सफलतापूर्वक ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर परिजनों, गुरुजनों और शुभचिंतकों रमेश भाटिया , बबलू दुबे,नईम मामू पत्रकार, चन्द्र शेखर त्रिपाठी, पिंकी भाटिया, नारायण चढ़ोकार, नारायण मिश्रा, नवल सिंह ठाकुर,दीप मालवीय, दिनेश जोसेफ, सत्येंद्र नागले, अरुण सोहाने आदि ने शांभवी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कराटे प्रशिक्षकों के अनुसार ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम का प्रतीक है। शांभवी की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। ( नवल सिंह ठाकुर ने कहा कि मेरी नातिन शाभवी सिंह ठाकुर ने भोपाल सहित स्कूल और मम्मी पापा का नाम रोशन किया ) उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 45 Post navigation लोगों की रुचि रचनात्मक कार्यों में कम और विध्वंसक कार्यों में ज्यादा है आमला रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के लोगों ने डॉक्टर्स डे पर सिविल अस्पताल एवं रेलवे हॉस्पिटल में जाकर डॉक्टरो का किया सम्मान — सम्मान पाकर डॉक्टर हुए खुश