गायत्री प्रज्ञापीठ आमला के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम आमला में सामूहिक प्रज्ञा योग महोत्सव संपन्न हुआ 21 जून 2026

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 06 21 13 04 37 128 com.whatsapp~2

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसीसर पर दिनांक 21 जून 2026, ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी, रविवार को गायत्री परिवार ट्रस्ट, आमला द्वारा सामूहिक प्रज्ञा योग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन आमला नगर के रेल्वे स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

प्रारंभ में गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी बीपी धामोड़े,प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी, लक्ष्मण कुमार आई .ओ .डब्लू, वसंत सूर्यवंशी सीनियर सेक्शन इंजीनियर , पूर्व विधायक सुनीता बेले, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

screenshot 2026 06 21 13 05 21 073 com.whatsapp~2

इस अवसर पर 150 से अधिक साधक-परिजनों ने सहभागिता करते हुए योग, प्राणायाम एवं सामूहिक साधना के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन तथा आत्मिक उन्नति का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पूर्व में संपन्न शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ से उत्पन्न दिव्य ऊर्जा के पुनर्जागरण एवं ऋषि चेतना के संवर्धन का संकल्प लिया गया। यहां प्रज्ञा योग के तीन चक्र एवं विविध प्राणायाम अभ्यास, परम पूज्य गुरुदेव द्वारा बनाया गया प्रज्ञा योग एवं सूर्य नमस्कार सभी ने सफलतापूर्वक पूर्ण किए।

screenshot 2026 06 21 13 04 55 818 com.whatsapp~2

योगाभ्यास गायत्री परिवार के योग प्रशिक्षक नामदेव देशमुख द्वारा कराया गया। कार्यक्रम को गायत्री परिवार के वरिष्ठ शिशुपाल डढोरे, बी.पी.धामोड़े, संतोष कनाठे तहसील समन्वयक ने संबोधित कर प्रज्ञा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वही आभार प्रदर्शन युवा जोड़ो अभियान के प्रमुख यशवंत चढ़ोकार ने किया।

साधकों ने योग को आत्मविकास, स्वास्थ्य संवर्धन तथा समाज निर्माण का प्रभावी माध्यम मानते हुए नियमित योग-साधना का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन गुरु सत्ता एवं ऋषि सत्ता के पुण्य स्मरण , योग पुष्पांजलि अर्पण, अंकुरित आहार और फल वितरित कर योग महोत्सव का समापन किया गया।

screenshot 2026 06 21 13 05 02 897 com.whatsapp~2

कार्यक्रम को सफल बनाने राजेंद्र टिकरिया,प्रदीप दवंडे ,सुरेंद्र कापसे,राजेश मालवी,कैलाश वर्मा,पप्पू राजपूत, लक्ष्मीशंकर यादव, किसन सराटकर,सुनील गवहाड़े सहित प्रज्ञा मंडल,महिला मंडल, योग शिविर के प्रतिभागी युवा तथा गायत्री परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 12 06 15 25 03 819 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email