नटराजन का नामांकन खारिज करने वाले पर भड़की कांग्रेस, निकाली चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 06 21 09 50 12 213 com.whatsapp~2
आमला मप्र.कांग्रेस की अधिकृत राज्यसभा की महिला उम्मीदवार गांधी वादी विचारक मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बेवजह खारिज किए जाने के विरोध में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी आमला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा के इशारे पर चल रहे चुनाव आयोग का जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए बस स्टेंड आमला से जनपद चौराहे तक चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ हुई झड़प और वाटर केनन के बीच चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला और फिर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार आमला व थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सोपा और ज्ञापन में मांग की कि मप्र चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाएं। ऐसे महिला विरोधी लोकतंत्र के हत्यारे अधिकारी को जबतक सरकार का संरक्षण मिलता रहेगा हमारा देश अराजकता की ओर बड़ता चला जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र शर्मा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नामांकन निरस्त किए जाने के निर्णय की आलोचना की। कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है,लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसकी निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

screenshot 2026 06 21 09 50 23 415 com.whatsapp~2
वहीं नपा पार्षद खुश्बू अतुलकर ने कहा की ‘लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय’ लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर निर्भर करती है। यदि इन संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं,तो यह लोकतंत्र पर खतरे का प्रमाणित संकेत हैं।जनता का विश्वास बनाए रखना सभी संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र बिल्लू यादव,नीरज सोनी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबीर शाह,पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया,विजय अतुलकर,रमेश प्रजापति,जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी,छन्नू बेले,मदन साहू, रमेश दामले,योगेश गोलू डांगरे,वीरेंद्र बर्ठे,हरी प्रसाद गाेहे,दीपक द्वडे,
कमलेश माकोडे,रवि घाणेकर, बडू अतुलकर,प्रमोद सेठिया,बंटू बेले, रमजान खान,अकरम खान,राकेश सोने,संजय सोलंकी,कनैया साहू,जीतेश वाईकर,राकेश निरापुरे,

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 12 06 15 25 03 819 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email