युवा साधु क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी 25 साल बाद एक मंच पर दिखे , एक दुसरे को देखकर हुए भावुक ​

 

screenshot 2026 06 22 14 28 36 872 com.whatsapp

आमला 21 जून 26 दिन रविवार को शाम खेडापति मदिर के पास एक निजी लॉन लक्ष्मण नगर आमला बीते रविवार को एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब सन 1995 से 2000 के बीच आमला क्षेत्र की प्रसिद्ध और लोकप्रिय क्रिकेट टीम ‘युवा साधू क्रिकेट क्लब’ आमला के सभी पूर्व खिलाड़ी पूरे 25 वर्षों के लंम्बे अंतराल के बाद एक मंच पर एकत्रित हुए। इस खास मिलन समारोह (Reunion) के दौरान जहाँ पुराने खिलाड़ियों की पुरानी यादों को ताजा कर गई । एक दुसरे को देख कर आखें नम हो गईं। वहीं मैदान पर एक बार फिर पुराना जोश और रोमांच लौट आया।

पुरानी यादें और अनुभव किए साझा:
समारोह की शुरुआत में सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया। राजोनिया लॉन में आयोजित इस बैठक में खिलाड़ियों ने अपने दौर के मैचों के रोमांचक किस्से, खट्टी-मीठी यादें और जीवन के अनमोल अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए। 25 साल बाद भी खिलाड़ियों के बीच वही पुराना आपसी तालमेल और खेल भावना साफ नजर आ रही थी।

screenshot 2026 06 22 14 29 06 927 com.whatsapp~2
​मैदान पर खेला गया सद्भावना मैच:
इस ऐतिहासिक पुनर्मिलन को और यादगार बनाने के लिए उपस्थित पूर्व खिलाड़ियों को मिलाकर दो टीमें बनाई गईं। जिनके बीच एक मैत्रीपूर्ण व सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उम्र को मात देते हुए । मैदान पर चौके-छक्के लगाए और अपनी पुरानी खेल शैली का शानदार प्रदर्शन किया।

screenshot 2026 06 22 15 03 32 443 com.whatsapp​यह दिग्गज खिलाड़ी रहे उपस्थित:
इस गरिमामयी मिलन समारोह में मुख्य रूप से श्री सुनील यादव, श्री अनिल यादव,श्री विनय यादव, श्री खन्ना सोनपुरे, श्री रवि सोनपुरे, श्री राकेश चौरासे (मैक), श्री लल्लुपाल,श्री सूरज ठाकुर, श्री विक्की यादव,श्री मुकेश धोटे, श्री मोरेश्वर धोटे, श्री पंकज धोटे,श्री लक्ष्मी कान्त खवसे, श्री पप्पू सोनपुरे, श्री ओम परमार, श्री संजू साकरे श्री दीपक गाडरे सहित टीम के अन्य साथी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
​समारोह के अंत में सभी खिलाड़ियों ने इस शानदार परंपरा को आगे भी जारी रखने और खेल के माध्यम से समाज में एकजुटता का संदेश देने का संकल्प लिया। सभी खिलाड़ीयों ने एक से बढ कर एक पुराने नगमे गीता गा कर । एक साथ भोजन किया । जो कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 12 06 15 25 03 819 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email