अखिल विश्व गायत्री परिवार लगायेगा नौगृह और नक्षत्र वाटिका बनेगा एक्यूप्रेशर चिकित्सा पाथ- माता भगवती देवी शर्मा स्मृति उपवन का शुभारंभ उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति द्वारा ग्राम ससुन्दरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में माता भगवती देवी स्मृति उपवन का शुभारंभ 14 जून कों सुबह 9 बजे किया l गायत्री परिवार के जिला पर्यावरण प्रभारी नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया की वैदिक विधि विधान मन्त्रोंचार के साथ उपवन का भूमिपूजन किया गया l इस अवसर पर आमला के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने पौधरोपण किया l गायत्री परिवार के संरक्षक डॉ कैलाश वर्मा, जिला समन्वयक रविशंकर पारखे, सह समन्वयक राजकुमार पालीवाल, युवा प्रकोष्ठ के अनूप वर्मा, ग्राम सरपंच संजय माथनकर एवं जिले के सभी तहसील से गायत्री परिवार के परिजनो की गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ l तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया l सभी के स्वागत सत्कार के पश्चात् माता भगवती स्मृति उपवन के मॉडल का अनावरण कर उसके सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की l गायत्री परिवार आमला ऋषभ पवार एवं जिला समन्वय समिति के निलेश मालवीय ने प्रायोजित उपवन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया की इस उपवन में नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, विभिन्न औषधिय पौधों का रोपण एवं एक्यूप्रेशर पथ कों बनाया जायेगा l लोकप्रिय विधायक योगेश पंडागरे ने उपस्थित जन समुदाय एवं गायत्री परिजनों कों आश्वासन दिया की पर्यावरण संरक्षण के हर कार्य में सहयोग करेंगे l गोष्ठी का संचालन जिला समन्वय समिति के अजय पवार ने किया l गायत्री परिवार तहसील आमला के समन्वयक संतोष कानाठे एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यों ने विधायक कों गायत्री परिवार का साहित्य भेट किया l कार्यक्रम में बैतूल से सुरेश पांसे, आठनेर से सुखदेव सूर्यवंशी, बोरदेही से रमेश पवार, आमला से बी पी धामोड़े, ठाकुरदास पवार, एस पी डधोरे, केशवराव दवंडे, जी आर खादीपुरे, नव चेतना केंद्र ससुंद्रा से सुनील सोनी, हिमांशु खंडागरे, फकरिया घीडोडे एवं गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित थे l उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 20 Post navigation कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल 12 जून 2026 🔹 *मुलताई पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई* 🔹*अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान, 32 लीटर शराब जब्त, 9 प्रकरण दर्ज*