प्रगतिशील व्यापारी संघ का भव्य आयोजन: उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण और व्यापारियों एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान  नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया सभी बच्चों को गिफ्ट दिया

  1. उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 06 15 18 32 37 421 com.google.android.apps.photos~2

आमला स्थानीय प्रगतिशील व्यापारी संघ द्वारा व्यापारी मिलन ,संगीत समारोह एवं स्वरूचि भोज के साथ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ द्वारा बीते वर्षों में शहर क्षेत्र के विकास के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों का प्रस्तुतीकरण करना और क्षेत्र के संगठित व्यापारियों का सम्मान कर आपसी भाईचारे को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में प्रगतिशील व्यापारी संघ के संरक्षकगण जयंत सोनी, राजू मदान , सुरेंद्र यादव , पंजाबराव देशमुख एवं संघ के अध्यक्ष अनिल जी सोनी सहित समस्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित रहे।

 

जनप्रतिनिधियों ने की खुले दिल से सराहना

अपने संबोधन में गणेश यादव अध्यक्ष, जनपद पंचायत आमला कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे !! उन्होंने व्यापारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा, *”प्रगतिशील व्यापारी संघ शहर की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता है। व्यापारियों की यही सक्रियता जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करती है, जिससे क्षेत्र का विकास और अधिक बेहतर तरीके से हो पाता है।”*अपने संबोधन में

screenshot 2026 06 15 18 33 03 294 com.google.android.apps.photos~2

मनोज मालवे (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उन्होंने संघ के सेवा कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि, *”प्रगतिशील व्यापारी संघ द्वारा शहर में गौशाला के संचालन से लेकर, मोक्ष धाम के कायाकल्प और पूरे शहर को हरा-भरा रखने वृक्षारोपण तक जो कार्य किए गए हैं, वे जमीन पर साफ नजर आ रहे हैं। यह संगठन समाज के लिए मिसाल है।

  1. screenshot 2026 06 15 19 23 45 252 com.whatsapp~2

*वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष: नितिन गाडरे उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रगतिशील व्यापारी संघ के मजबूत संगठन और व्यापारियों के बीच आपसी अटूट भाईचारे को देखकर कार्यक्रम की जमकर सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्वर विहार ग्रुप आमला के महेंद्र सिंह मानकर एवं सुप्रसिद्ध गायिका शालिनी चौहान द्वारा शानदार गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में व्यापारियों के नन्हे मुन्ने प्यारे से बच्चों द्वारा विभिन्न डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व्यापारी प्रमोद सेठिया एवं रविंद्र दवडे द्वारा भी मधुर गीत प्रस्तुत किए गए

screenshot 2026 06 15 18 33 31 744 com.google.android.apps.photos~2

**5 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा और आभार**

कार्यक्रम के दौरान पिछले 5 वर्षों में प्रगतिशील व्यापारी संघ द्वारा किए गए जनहित और विकास कार्यों का एक प्रभावी प्रस्तुतीकरण संघ के सक्रिय सदस्य राजेश धोटे द्वारा सभी के सामने रखा गया। संगीत की मधुर धुनों के बीच हुए इस सफल कार्यक्रम का समापन और उपस्थित सभी अतिथियों व व्यापारियों का आभार प्रदर्शन यशवंत चढ़ोकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नितिन देशमुख द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के उपाध्यक्ष राजेश सोनी, तरुण मानधाता , राजेश धोटे, देवेंद्र सिंह राजपूत, भूपेंद्र देशमुख, यश सोनी, सितेश सोनी,धनराज टिकारे एवं संघ के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समस्त व्यापारी उपस्थित थे

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 26 14 48 18 071 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email