कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल
12 जून 2026

🔹 *मुलताई पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई*

🔹*अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान, 32 लीटर शराब जब्त, 9 प्रकरण दर्ज*

img 20260613 wa0196

🔹जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण तथा असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, कलेक्टर बैतूल श्री सौरभ सोनवने के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया।

🔹अभियान के दौरान विभिन्न होटल, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच एवं तलाशी की गई। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से मदिरा का संग्रहण एवं विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों –

img 20260613 wa0197
1. मनीष पिता कुंवरलाल गोहे (28 वर्ष), निवासी मुलताई
2. रवि पिता सुखनंदन साहू (36 वर्ष), निवासी महावीर वार्ड, मुलताई
3. आदि पिता जगदीश पवार (20 वर्ष), निवासी सुभाष वार्ड, मुलताई
4. प्रवीण पिता नानूलाल पवार (35 वर्ष), निवासी मुलताई
5. अभिषेक पिता महादेव सांवले (21 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड, मुलताई
6. संजय पिता गणपति देशमुख (30 वर्ष), निवासी गुरु साहब वार्ड, मुलताई
7. जीतू पिता मदनलाल पवार (40 वर्ष), निवासी मुलताई
8. किशोर पिता किशन बुवाडे (48 वर्ष), निवासी चंदोरा खुर्द
9. किशोर पिता पुणे की पाठेकर (40 वर्ष), निवासी रामनगर

के कब्जे से कुल 32 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000* है।

🔹उक्त प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

img 20260613 wa0198

🔹पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🔹इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र परिहार, आबकारी प्रभारी श्री राजेश वट्टी सहित थाना मुलताई पुलिस बल एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने संयुक्त टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आमजन से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

img 20250901 212245

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email