screenshot 2026 04 12 08 47 34 831 com.whatsapp

राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान और अंबेडकर प्रतिमा अनादर पर सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 04 12 08 47 34 831 com.whatsapp

आमला।। असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।ज्ञापन में कहा गया कि एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल लोकतंत्र के मूल्यों के विपरीत है, बल्कि सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देने वाला भी है। विशेष रूप से दलित समाज के वरिष्ठ नेता के प्रति इस तरह की टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।

screenshot 2026 04 12 08 52 11 427 com.whatsapp

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सतना जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुए अशोभनीय कृत्य पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस तरह की घटनाएं दलित समाज और संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दोषियों पर तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सतना घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसी कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ज्ञापन में प्रशासन से यह भी मांग की गई कि भविष्य में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय एस सी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन गाडरे,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र विज्जु भावसार, सीमा अतुलकर, पद्मनी भूमरकर, अलका मानकर,रवि घाणेकर, प्रदीप कोकाटे यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, यशवंत हुडे, श्याम सोनी, विजय पारधी,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2025 12 12 17 43 15 456 com.facebook.katana

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email